Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, Jos Buttler ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज से हुए बाहर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका Jos Buttler ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज से हुए बाहर

Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इसी महीने 11 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज और पांच वनडे मुकाबले खेलने वाली है। हालांकि, आगामी सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) काफ इंजरी के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

जोस बटलर के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में फिल साल्ट इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से Jos Buttler ने अब तक नहीं खेला है कोई मैच

जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद अब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला हैं। उन्हें जुलाई में द हंड्रेड की तैयारी के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।  हफ्तों के रिहैब के बाद वह टी20 ब्लास्ट में ससेक्स के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में लंकाशायर के लिए वापसी करने वाले थे।

लंकाशायर के कोच Dale Benkenstein ने बताया कि, जोस बटलर की चोट काफी ज्यादा गंभीर हो गई है और वह खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,

हमें उनकी रिकवरी को लेकर कुछ बुरी खबरें मिली हैं, उन्हें चोट लगी थी जिससे वे उबर रहे थे, लेकिन उनकी चोट और ज्यादा गंभीर हो गई है। वे न केवल हमारे टी20 से बाहर हैं, बल्कि मुझे लगता है कि वे अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। वे हमारे लिए खेलने के लिए बहुत उत्सुक थे।

आपको बता दें, पिछले चार सालों में यह जोस बटलर (Jos Buttler) की तीसरी काफ इंजरी है। एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में लंबे समय तक खेलने और फिट रहने के लिए शायद उन्हें अब विकेटकीपिंग छोड़नी पड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड-

फिल साल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, जॉन टर्नर

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...