Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया करने वाली है मैच फिक्सिंग? लीक हुआ प्लान

AUS vs ENG (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जाने के लिए इंग्लैंड की संभावना कम लग रही है। इंग्लैंड ग्रुप बी की टीम है और उसके साथ ऑस्ट्रेलिया,स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान भी मौजूद हैं। ओमान और नामीबिया इस ग्रुप से एलिमिनेट हो चुकी हैं और स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप में टॉप 2 की रेस लगी है। बता दें कि, एक ग्रुप से बस 2 ही टीमें सुपर 8 में जा सकती हैं।

ऐसे में स्कॉटलैंड के चांस ज्यादा लग रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने 3 में से 2 मैच जीते हैं और एक मैच रद्द होने के कारण उनके पास टोटल 5 पॉइंट्स है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने अपने 2 में से 1 मैच हारे हैं और दूसरा मुकाबला रद्द होने की वजह से उनके पास बस 1 पॉइंट है। इंग्लैंड की टीम अभी टेबल में चौथे स्थान पर है तो वहीं, स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर मौजूद है।

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए फिक्सिंग कर सकता है ऑस्ट्रेलिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टिम पेन का मानना है की अगर ऑस्ट्रेलिया को यह टी20 वर्ल्ड कप जीतना है तो उन्हें खतरे को कम करना होगा। यह खतरा इंग्लैंड की टीम पैदा कर सकती है। ऐसे में वह चाहते हैं की ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए अपना अगला मैच बड़ी मार्जिन से हार जाए। जिसके वजह से दूसरी टीम को फायदा होगा और इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में और नीचे चली जाएगी।

टिम पेन ने दी मैच फिक्स करने की सलाह

टिम पेन के बयान के बाद सभी का ध्यान समीकरण पर है। पेन के बयान से फिक्सिंग की बू आती दिख रही है। खेल में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब किन्हीं दो अन्य टीमों के मैच परिणाम पर किसी तीसरी टीम का भविष्य टिका होता है और कई बार परिणाम संभावनाओं के उलट बाहरी टीम के अनुकूल भी आए हैं।

यदि यहां भी ऑस्ट्रेलियाई टीम स्कॉटलैंड से हार गई तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। वैसे इंग्लैंड के लिए सही में हालात अनुकूल नहीं हैं। उनका नेट रनरेट माइनस 1.80 है और इस मामले में वह स्कॉटलैंड (2.164) से पीछे हैं। अब यहां स्कॉटलैंड यदि ऑस्ट्रेलिया से 20 रन (यदि 161 के टारगेट का हो) के अंतर से हारती है, वहीं इंग्लैंड अपने बाकी दोनों मैच में जीत का कम से कम 94 रन का फर्क रखती है तो ही वो स्कॉटलैंड से नेट रनरेट के मामले में आगे हो पाएगा। इसके अलावा इंग्लैंड को मौसम का साथ भी चाहिए। यदि उसका एक और मैच रद्द हुआ तो वह बाहर हो जाएगा।

अगर ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐसा तो कप्तान मिचेल मार्श पर लगेगा बैन

अगर मार्श ऐसा करते हैं तो उन्हें बैन का सामना करना पड़ सकता है। मार्श को अपने तीन सुपर आठ मुकाबलों में से दो मैच के लिए बैन किया जाएगा। यदि हेरफेर (Manipulation) होता है तो मार्श पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.11 के तहत आरोप लगाया जा सकता है, जैसे कि जब कोई टीम जानबूझकर आईसीसी इवेंट में पूल मैच हार जाती है ताकि उस आईसीसी इवेंट में अन्य टीमों की स्थिति प्रभावित हो।

 

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...