Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के साथ दो साल का काॅन्ट्रैक्ट करने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जो एशेज 2025-26 तक बढ़ सकता है: रिपोर्ट्स 

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) हाल में ही अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए नई काॅन्ट्रैक्ट पाॅलिसी ला रही है। इस नई पाॅलिसी में खिलाड़ी बोर्ड के साथ एक से अधिक साल के लिए करार कर सकेंगे।

तो वहीं अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ईसीबी के साथ दो साल की काॅन्ट्रैक्ट डील साइन कर सकते हैं। साथ ही स्टोक्स का यह काॅन्ट्रैक्ट साल 2025-26 के दौरान होने वाले एशेज सीरीज तक बढ़ाया जा सकता है।

आपको याद हो कि पिछली बार ईसीबी की काॅन्ट्रैक्ट पाॅलिसी में स्टार क्रिकेटर जो रूट, हैरी ब्रूक और मार्क वुड ने तीन साल के लिए, तो ओली पोप और जोफ्रा आर्चर ने दो साल के लिए काॅन्ट्रैक्ट किया था। तो वहीं पिछले साल अक्टूबर में स्टोक्स ने सिर्फ 1 साल का ही काॅन्ट्रैक्ट साइन किया था।

दूसरी ओर, अगर द गार्जियन की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्टोक्स इस बार दो साल के लिए विस्तारित सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं। अगर स्टोक्स ने दो साल का ईसीबी के साथ काॅन्ट्रैक्ट किया, तो यह निश्चित रूप से इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय हो सकता है।

क्योंकि हाल में ही ईसीबी ने रेड बाॅल क्रिकेट के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का कार्यकाल 2027 तक ना सिर्फ रेड बाॅल, बल्कि व्हाइट बाॅल में भी बढ़ा दिया है। मैकलुम ने टीम में मैथ्यू माॅट की जगह ली। गौरतलब है कि टीम ने माॅट की हेड कोचिंग में वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जिस तरह का निराशाजनक प्रदर्शन किया था, उससे बोर्ड काफी नाखुश था।

हालांकि, फिलहाल स्टोक्स इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल स्कीम में नहीं हैं। लेकिन देखने लायक बात होगी कि पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की हेड कोचिंग में इंग्लैंड आगामी आईसीसी इवेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वर्ल्ड कप 2027 में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...