
Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हालांकि, अभी तक इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। बेन स्टोक्स की अगुवाई में टीम को अभी तक 3 मैच गंवाने पड़े हैं, और उन्होंने प्रतिष्ठित सीरीज को भी गंवा दिया है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के इस तरह के प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की भूमिका और बैजबाॅल क्रिकेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं, मैकुलम की हो रही इन आलोचनाओं की बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का बड़ा बयान सामने आया है। पनेसर ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को बड़ी सलाह देते हुए कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच रहे रवि शास्त्री को इंग्लैंड का नया कोच बनाने की वकालत की है।
मोंटी पनेसर ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही पत्रकार रवि बिष्ट के यूट्यूब चैनल के हवाले से मोंटी पनेसर ने कहा- आपको थोड़ा सोचना होगा, ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है? ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए।
गौरतलब है कि जब रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के तौर पर काम कर रहे थे, तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान कुल दो बार शिकस्त दी थी। पहली जीत 2018/19 में मिली, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती।
इसके बाद भारत ने 2020/21 में इस उपलब्धि को दोहराया, जब उन्होंने एडिलेड पिंक-बॉल टेस्ट में ’36 रन पर ऑल आउट’ होने के बाद शानदार वापसी की और गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विराट कोहली व रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
SM Trends: 3 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘वीमेंस क्रिकेट हमारा पहला लक्ष्य’ – CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने WPL में जल्द एंट्री की पुष्टि की
‘मैं आभारी हूं’ – पद्म श्री सम्मान मिलने के बाद रोहित शर्मा ने आभार जताया, देखें वायरल वीडियो!
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए पैट कमिंस क्या खेलेंगे IPL 2026, जानें अनुभवी गेंदबाज ने क्या कहा?

