Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज का बड़ा सुझाव, कहा ‘रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनना चाहिए’

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज का बड़ा सुझाव, कहा ‘रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनना चाहिए’

Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हालांकि, अभी तक इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। बेन स्टोक्स की अगुवाई में टीम को अभी तक 3 मैच गंवाने पड़े हैं, और उन्होंने प्रतिष्ठित सीरीज को भी गंवा दिया है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के इस तरह के प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की भूमिका और बैजबाॅल क्रिकेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं, मैकुलम की हो रही इन आलोचनाओं की बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का बड़ा बयान सामने आया है। पनेसर ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को बड़ी सलाह देते हुए कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच रहे रवि शास्त्री को इंग्लैंड का नया कोच बनाने की वकालत की है।

मोंटी पनेसर ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही पत्रकार रवि बिष्ट के यूट्यूब चैनल के हवाले से मोंटी पनेसर ने कहा- आपको थोड़ा सोचना होगा, ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है? ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए।

गौरतलब है कि जब रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के तौर पर काम कर रहे थे, तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान कुल दो बार शिकस्त दी थी। पहली जीत 2018/19 में मिली, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती।

इसके बाद भारत ने 2020/21 में इस उपलब्धि को दोहराया, जब उन्होंने एडिलेड पिंक-बॉल टेस्ट में ’36 रन पर ऑल आउट’ होने के बाद शानदार वापसी की और गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विराट कोहली व रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...