Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे महत्वपूर्ण कारण की वजह से नहीं लेंगे इस मैच में भाग

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे महत्वपूर्ण कारण की वजह से नहीं लेंगे इस मैच में भाग

Devon Conway. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों को इंग्लैंड ने अपने नाम किया है। अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हैमिल्टन में हो रही है।

हालांकि न्यूजीलैंड के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे तीसरे टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। बता दें कि, डेवोन कॉनवे पिता बनने वाले हैं और यही वजह है कि वो तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। डेवोन कॉनवे की जगह मार्क चैपमैन को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘डेवोन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। क्योंकि वह इस सप्ताह वेलिंगटन में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। कॉनवे की जगह टेस्ट टीम में मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है जो शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले हैमिल्टन में टीम के साथ जुड़ेंगे। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम कॉनवे के फैसले का समर्थन करती है। ब्लैककैप्स बुधवार को हैमिल्टन पहुंचेंगे।’

14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है तीसरा टेस्ट मैच

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में कॉनवे का बल्ला खामोश रहा। दोनों टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से महज 11 रन निकले, जबकि दूसरी पारी में वे खाता भी नहीं खोल सके।

न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो उन्हें तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। कॉनवे की जगह प्लेइंग XI में विल यंग की वापसी हो सकती है। विल यंग ने भारत के खिलाफ पिछले महीने खेली गई टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 48 के ऊपर के औसत से 244 रन बनाए थे। यंग को इस सीरीज में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिला था।

इंडिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में पिछले कुछ समय में काफी खराब रहा है। हालांकि हैमिल्टन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट को टीम अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...