Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी, CSK ने इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज को किया अपनी टीम में शामिल

Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को अपनी टीम में शामिल किया है। डेवोन कॉनवे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

डेवोन कॉनवे के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है और टी20 फॉर्मेट में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी ने हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से यह अनुभवी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग नहीं ले पाया था। यही वजह है कि चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड की ओर से 50 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 38.05 के औसत और 127.76 के स्ट्राइक रेट से 1408 रन बनाए हैं। इस शानदार खिलाड़ी ने अभी तक कुल 187 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें डेवोन कॉनवे ने 42.15 के औसत और 129.05 के स्ट्राइक रेट से 6028 रन बनाए हैं। उन्होंने दो बार इस फॉर्मेट में शतक बनाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। डेवोन कॉनवे ने इंडियन प्रीमियर लीग में 23 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 48 के ऊपर के औसत और 141 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं। उनका इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 92* रन का है।

राहुल त्रिपाठी को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में किया शामिल

डेवोन कॉनवे के अलावा युवा खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी को भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आगामी सीजन में खेलते हुए देखा जाएगा। राहुल त्रिपाठी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।

राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन भी इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है और उनके पास भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने का काफी अनुभव है। इन दोनों खिलाड़ियों के चेन्नई टीम में जुड़ने से फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...