Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को करना होगा ये काम, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को करना होगा ये काम पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मुंह की खाने के बाद, अब पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 7 अक्टूबर को मुल्तान में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। तो वहीं इस सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटरों द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है।

दूसरी ओर, अब इस सीरीज को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बड़ा बयान दिया है। बासित का कहना है कि अगर पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीतना है, तो आपको मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाना होगा।

बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- अगर मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाया गया, तो पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत लेगा। इंग्लैंड सीरीज में इसके बाद आपको एक अलग बाबर आजम देखने को मिलेगा, लेकिन शर्त ये है कि कप्तान रिजवान को होना चाहिए।

अली ने आगे जो रूट को लेकर कहा जो इस समय कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं- जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लिश मीडिया कह रहा है कि रूट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे। क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का कद अलग है। अगर वह (जो रूट) पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाते हैं, तो मैं गेंदबाजों को नहीं बख्शूंगा।

गौरतलब है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद, बाबर आजम ने तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, अभी तक वह खुद को सही साबित नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तान ने मसूद की कप्तानी में कुल पांच मैच खेले हैं और इस दौरान टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी को एक गेंदबाज के तौर पर करना चाहती है इस्तेमाल, भारतीय कोच ने बताए भविष्य के प्लान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित...

ZIM vs IND, 2nd T20I: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने फील्डिंग चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव; देखें प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 2nd T20I: Zimbabwe opted to bowl first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में, 25 जुलाई को जिम्बाब्वे...

वर्ल्ड कप 2027 की रेस से मोहम्मद शमी बाहर? पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ टीम मैनेजमेंट के बर्ताव पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने...

“इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा” – जॉस बटलर को मिला रोहित शर्मा की साइंड जर्सी का खास तोहफा

Jos Buttler receives Rohit Sharma’s signed jersey (image via X) एक दिल छू लेने वाले पल में, इंग्लैंड के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान...