Skip to main content

ताजा खबर

“इंग्लैंड का लक्ष्य WTC जीतना नहीं है, वे एशेज…”, मोंटी पनेसर ने CricTracker के साथ Exclusive Interview में किया बड़ा खुलासा

“इंग्लैंड का लक्ष्य WTC जीतना नहीं है, वे एशेज…”, मोंटी पनेसर ने CricTracker के साथ Exclusive Interview में किया बड़ा खुलासा

Monty Panesar (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में तोयम हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए पनेसर ने 50 टेस्ट, 26 वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमशः 167,24 और 2 विकेट लिए हैं। हाल ही में मोंटी पनेसर ने CricTracker के साथ Exclusive Interview में काफी सारी चीजों को लेकर बातें की।

मोंटी पनेसर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आगे जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे खिलाड़ी खेल सकते हैं, जिन्होंने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। पनेसर ने उस कारण का भी खुलासा किया जिसके चलते अब इंग्लैंड के पास स्पेशलिस्ट स्पिनर गेंदबाज नहीं है।

मोंटी पनेसर ने यह भी बताया कि इंग्लैंड का लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना नहीं हे, वे एशेज सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे खेलना है इस पर ज्यादा ध्यान केंद्रित है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो रूट के पास सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है।

CricTracker के साथ मोंटी पनेसर का Exclusive Interview

सवाल: आप और ग्रीम स्वान की जोड़ी ने भारत के खिलाफ काफी दबदबा बनाया था। उस समय इंग्लैंड का स्पिन अटैक बहुत मजबूत था, लेकिन उसके बाद ऐसा स्पिन अटैक देखने को नहीं मिला। इस पर आपके विचार?

जवाब- मुझे लगता है कि इंग्लैंड में अब 100 का शेड्यूल है, और इसके कारण काउंटी चैंपियनशिप का समय कम हो गया है। पहले स्पेशलिस्ट स्पिनरों को ज्यादा मौका मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।4

सवाल: इंग्लैंड की टीम अब ‘बैजबॉल’ की शैली से खेल रही है, लेकिन वे अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तक नहीं पहुंच पाए हैं। क्या आपको लगता है कि यह अप्रोच सही है?

जवाबः इंग्लैंड का लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीतना नहीं है। उनका उद्देश्य मनोरंजन करना और आक्रामक क्रिकेट खेलना है। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप एक बड़ी उपलब्धि है और उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इंग्लैंड की पूरी योजना एशेज जीतने पर केंद्रित है।

सवाल: विराट कोहली ने बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया है। क्या आप उन्हें इस कमजोरी को सुधारने के लिए कोई सलाह देना चाहेंगे?

जवाब- मुझे लगता है कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को दबाव में डालने के बजाय उन्हें स्वाभाविक खेल खेलने देना चाहिए। वह बहुत बड़ा नाम हैं और उनके ऊपर बहुत दबाव होता है। उन्हें मानसिक रूप से आजादी से खेलने दिया जाना चाहिए।

सवाल: जो रूट का प्रदर्शन भी हाल के समय में शानदार रहा है। क्या आपको लगता है कि वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं?

जवाब- हां, मुझे लगता है कि जो रूट के पास वह क्षमता है। अगर वह अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से सचिन पाजी के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं।

सवाल: क्या आपको लगता है कि विराट कोहली के बाद कोई और खिलाड़ी इस स्तर तक पहुंच सकता है?

जवाब- मुझे यशस्वी जायसवाल में वह क्षमता नजर आती है। उनकी मानसिकता बहुत मजबूत है, और वह भविष्य में एक बड़ा खिलाड़ी बन सकते हैं।

सवाल: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और भारत का प्रदर्शन कैसा रहेगा?

जवाब- भारत के लिए जो टीम सबसे खतरनाक होती है वो इंग्लैंड है, उन्हें मालूम है कि भारत को कैसे हराना है। भारत के ऊपर मीडिया का बहुत दबाव होता है, लेकिन टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता है इसलिए उनमें कॉन्फिडेंस आ गया है कि अब कैसे जीतना है। इंग्लैंड की टीम यंग है, अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ी ऐसे खेलते हैं जैसे कि इंटरनेशनल क्रिकेट मुश्किल नहीं है।

सवाल- चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप-4 टीमें कौन सी होंगी?

जवाब- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...