Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लिश महिला कमेंटेटर ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, गेंदबाज को लेकर की थी नस्लीय टिप्पणी

इंग्लिश महिला कमेंटेटर ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी गेंदबाज को लेकर की थी नस्लीय टिप्पणी
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईसा गुहा ने गाबा में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते समय कुछ ऐसे शब्दों का चयन किया जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी है। इंग्लिश कमेंटेटर ईशा गुहा ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक नस्लीय टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।

जसप्रीत बुमराह मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले ही लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने जब अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया तो कमेंट्री के दौरान ईशा गुहा ने उन्हें ‘प्राइमेट’ कहा। ईशा गुहा ने जसप्रीत बुमराह को MVP बताते हुए कहा था, ‘”बसे मूल्यवान प्राइमेट, वह वह व्यक्ति है जो भारत के लिए सारी बातें करेगा और इस टेस्ट मैच की तैयारी में उस पर इतना ध्यान क्यों दिया गया और क्या वह फिट होगा। हालांकि उसे कुछ समर्थन की जरूरत है।”

ईशा गुहा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर मांगी माफी

हालांकि अब ईशा ने अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कहा, “कल कमेंट्री में मैंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका कई अलग-अलग तरीकों से मतलब निकाला जा सकता है। सबसे पहले, मैं किसी भी तरह की ठेस के लिए माफी मांगना चाहती हूं।

जब दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की बात आती है, तो मैंने खुद को बहुत ऊंचे मानक तय किए हैं और अगर आप पूरी ट्रांसक्रिप्ट सुनें, तो मेरा मतलब भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक और ऐसे व्यक्ति की सबसे ज्यादा प्रशंसा करना था, जिसकी मैं भी बहुत प्रशंसा करती हूं।” आपको बता दें कि, प्राइमेट के कई अर्थ होते हैं जिसमें से एक बंदर भी है।

गुहा ने आगे कहा, “मैं समानता की समर्थक हूं और ऐसी व्यक्ति हूं जिसने अपना पूरा करियर खेल में समावेश और समझ के बारे में सोचते हुए बिताया है। मैं उनकी उपलब्धियों की विशालता को दर्शाने की कोशिश कर रही हूं और मैंने गलत शब्द चुना है और इसके लिए मुझे बहुत खेद है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो दक्षिण एशियाई मूल का भी है, मुझे उम्मीद है कि लोग यह समझेंगे कि वहां कोई और इरादा या दुर्भावना नहीं थी। एक बार फिर, मैं वास्तव में बहुत-बहुत खेद व्यक्त करती हूँ।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...