Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड महिला के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम की घोषणा की, टी20 में भाग नहीं लेगी यह अनुभवी खिलाड़ी

Sri Lanka women. (Photo by Morgan Hancock/NurPhoto via Getty Images)

श्रीलंका टीम ने हाल ही में महिला एशिया कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को करारी शिकस्त दी थी। अब महिला एशिया कप 2024 को जीतने के बाद श्रीलंका टीम आयरलैंड का दौरा करेगी जिसमें उन्हें दो मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।

श्रीलंका ने अपने विनिंग स्क्वॉड में सिर्फ एक बदलाव किया है। महिला एशिया कप में युवा खिलाड़ी Kaushini Nuthyangana को ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन अब उन्हें आगामी आयरलैंड दौरे में श्रीलंका टीम में वापस शामिल कर लिया गया है। Kaushini Nuthyangana को कप्तान चमारी अटापट्टू की जगह टीम में शामिल किया गया है। चमारी अटापट्टू इस समय द हंड्रेड विमेंस 2024 टूर्नामेंट में ओवल इन्विंसिबल्स की ओर से खेल रही है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चमारी अटापट्टू द हंड्रेड विमेंस 2024 टूर्नामेंट में भाग ले रही होगी। हालांकि उनकी वनडे सीरीज में वापसी हो जाएगी। श्रीलंका टीम इस समय वनडे चैंपियनशिप अंक तालिका में 21 मुकाबलों में 20 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। अगर टीम आयरलैंड के खिलाफ अपने तीनों ही मैच जीत जाती है तो वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ जाएगी। वहीं आयरलैंड महिला टीम इस अंक तालिका में दसवें स्थान पर है और इस समय खेले जा रहे चक्र में उन्होंने एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं की है।

श्रीलंका टीम भी उन खिलाड़ियों को आगामी दौरे में जरूर मौका देना चाहेगी जिन्हें महिला एशिया कप 2024 के दौरान प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से बांग्लादेश में हो रही है और श्रीलंका टीम अपने युवा खिलाड़ियों को भी इस टूर्नामेंट के लिए तैयार करना चाहेगी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 11 अगस्त से होगी। पहला मैच 11 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला 13 अगस्त को होगा। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज 16 अगस्त से शुरू होगी।

यह रही आयरलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका टीम:

चमारी अटापट्टू (कप्तान), विश्मि गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविता दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंडी, सचिनी निसानसला, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना, कौशिनी नुथ्यांगण

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...