Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर जाएंगी NCA, घुटने में लगी है चोट

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर जाएंगी NCA, घुटने में लगी है चोट

Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 10 जनवरी से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। बता दें, यह सीरीज 2022-2025 के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा होगी और यह आयरलैंड का भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा। इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कमान संभालती हुई नजर आएगी।

हरमनप्रीत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गई थी। वह इंजरी के चलते आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़े:- फरवरी में शुरू होगा WPL 2025, BCCI ने इन दो शहरों को मेजबानी के लिए चुना

NCA जाएंगी हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बीसीसीआई ने NCA में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। हरमनप्रीत के अलावा तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी रेस्ट दिया गया है।

भारत के खिलाफ एक भी वनडे नहीं जीत पाई हैं आयरलैंड महिला टीम

भारत महिला और आयरलैंड महिला टीम के बीच अब तक 12 वनडे मैच खेले गए हैं। आयरलैंड अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस बार टीम इतिहास बदलना चाहेगी। दूसरी ओर, स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया दबदबा कायम रखना चाहेगी। दीप्ति शर्मा सीरीज में उप-कप्तान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। वहीं, स्क्वॉड में प्रतिका रावल, उमा छेत्री जैसी खिलाड़ी भी हैं।

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला स्क्वॉड-

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

IND-W vs IRE-W: भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला वनडे सीरीज शेड्यूल-

पहला वनडे- 10 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट (सुबह 11 बजे)

दूसरा वनडे- 12 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट (सुबह 11 बजे)

तीसरा वनडे- 15 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट (सुबह 11 बजे)

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...