Skip to main content

ताजा खबर

“आप उन्हें बेंच पर नहीं बिठा सकते”- आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर की टीम मैनेजमेंट से खास डिमांड

आप उन्हें बेंच पर नहीं बिठा सकते- आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर की टीम मैनेजमेंट से खास डिमांड
Aakash Chopra and Varun Chakaravarthy. (Photo Source – Twitter/X)

मेजबान भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती का नाम भारत के स्क्वॉड में नहीं था। भारत ने स्पिनिंग ऑलराउंडर रवींद्रजा जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में एक फ्रंटलाइन स्पिनर को टीम में जगह दी है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता के कारण, वरुण को अब टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है और अभी सिर्फ 18 टी20 मैच खेले हैं। उनके लिए 2024 यादगार रहा, उन्होंने सात टी20 मैच खेले और 12.41 की औसत से 17 विकेट लिए।

इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में, वह पांच मैचों में 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे। वनडे सेटअप में उनके शामिल होने के बाद, भारत के पूर्व क्रिकेटर, आकाश चोपड़ा का मानना है कि, भारत को अब तीनों वनडे मैचों में वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग XI में मौका देना चाहिए।

Varun Chakaravarthy की तारीफ में बड़ी बात कह गए Aakash Chopra

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यह एक बड़ी बात है क्योंकि वरुण चक्रवर्ती मेरी कोर टीम में थे। मुझे लगा कि वरुण को रखा जाना चाहिए क्योंकि आपको बहुत अधिक फिंगर स्पिनरों की आवश्यकता नहीं होगी और कलाई के स्पिनरों की वास्तव में बड़ी भूमिका हो सकती है। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना था।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, “अब आपने अचानक वरुण चक्रवर्ती को यहां चुन लिया है। चूंकि आपने उनके वर्तमान रेड-हॉट फॉर्म का उपयोग करने का फैसला किया है, जो मुझे लगता है कि करना सही बात है, आपको अब उन्हें यहां खिलाना होगा। आप उन्हें बेंच पर नहीं बिठा सकते। आप चाय के लिए बाहर से किसी को नहीं बुला सकते। अब जब वह आ गए हैं, तो आपको खिलना होगा।”

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...