Skip to main content

ताजा खबर

“आप उनके आंकड़े और परफॉर्मेंस देखिए”- इस क्रिकेटर को अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं हशमतुल्लाह शाहिदी

“आप उनके आंकड़े और परफॉर्मेंस देखिए”- इस क्रिकेटर को अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं हशमतुल्लाह शाहिदी

Hashmatullah Shahidi (Photo Source: Getty Images)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गिनती मौजूदा समय के सबसे बड़े खिलाड़ियों में होती है। पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। कोहली के चाहने वाले ना सिर्फ भारत बल्कि अन्य देशों में भी मौजूद हैं और इसी वजह से जहां भी वो खेलने जाते हैं, हर जगह उनके चाहने वाले मौजूद रहते हैं। इसी में एक नाम अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का भी है जो विराट के बहुत बड़े फैन हैं।

शाहिदी चाहते हैं कि कोहली अफगानिस्तान टीम के लिए खेलें। दरअसल, शाहिदी ने एक सवाल के जवाब में अपने दिल की बात सभी के सामने रखी। बता दें कि 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कोहली ने रिकॉर्ड्स का अंबार लगा रखा है। वह अभी तक 534 मैचों में 26965 रन बना चुके हैं। 35 वर्षीय विराट जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई-न-कोई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर ही लेते हैं।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शाहिदी से सवाल किया गया कि अगर आपको भारतीय टीम से किसी एक खिलाड़ी को अफगानिस्तान टीम में लाने का मौका मिलता तो किसे चुनते? जवाब में शाहिदी ने ‘हीरा’ चुना यानी कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा, ”बहुत सारे हैं। लेकिन मैं विराट कोहली को चुनूंगा। आप उनके आंकड़े और परफॉर्मेंस देखिए। वह वनडे में 50 शतक लगा चुके हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कहने में भले ही आसान लग रहा हो पर ऐसा है नहीं। लेकिन हर दिन जाकर खेलना और 50 बार सेंचुरी मारना वाकई कमाल है। उनके आंकड़े बोलते हैं।” कोहली 50 वनडे सेंचुरी लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। उन्होंने पिछले साल सचिन तेंदुलकर (49) को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 72 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

कोहली (80) सर्वाधिक इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक ठोके हैं। उनसे आगे सचिन (100 सेंचुरी) हैं। वहीं, जब शाहिदी से पूछा गया कि कोहली और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम में से किसका कवर ड्राइव बेहतर है? अफगानिस्तान के कप्तान ने तुरंत कोहली कहा।

साथ ही शाहिदी से सवाल किया गया कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के  शाहीन अफरीदी में से कौन बेहतर है? कप्तान ने कुछ पल सोचने के बाद कहा, ”दोनों अच्छे हैं। लेकिन बुमराह के साथ जाऊंगा। उनमें वेरिएशन बहुत ज्यादा है। उनके खिलाफ आउट होने की अधिक संभावना रहती है।”

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...