Skip to main content

ताजा खबर

आपको कप्तान से आजादी चाहिए, जो रोहित शर्मा देते हैं: मोहम्मद शमी

आपको कप्तान से आजादी चाहिए जो रोहित शर्मा देते हैं मोहम्मद शमी

Mohammed Shami and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है। शमी का कहना है कि आपको कप्तान से आजादी चाहिए, जो रोहित शर्मा देते हैं।

बता दें कि शमी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन जब हार्दिक चोटिल हुए तो रोहित ने शमी पर विश्वास दिखाया। इसके बाद शमी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए, और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बनकर उभरे।

हालांकि, इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान हुए एंकल इंजरी के बाद, शमी ने कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। शमी के आगामी बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम वापसी की उम्मीद है। इन दिनों पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में है और रिकवर हो रहे हैं। लेकिन इसके बीच शमी ने रोहित की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा को लेकर मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एक मीडिया इंटरव्यू में शमी ने रोहित की कप्तानी को लेकर कहा- मैं पहले रोहित की लीडरशिप में ज्यादा नहीं खेला था। मुझे विश्व कप में उनके लीडरशिप में खेलते हुए देखा गया और इसके बाद मुझे कुछ अन्य मैच भी खेलने को मिले। आपको कैप्टन से आजादी चाहिए, जो वह देता है।

शमी ने आगे कहा- एक कप्तान के तौर पर आपको पता होना चाहिए कि कौनसा खिलाड़ी किसी विशेष परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकता है। वह (रोहित शर्मा) इस बात को अच्छी तरह से जानता है, चूंकि हम इतने लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं, इसलिए हर किसी की क्षमता का पता चल जाता है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि कब किस खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ निकालना है।

बता दें कि शमी ने रोहित की कप्तानी में कुल 32 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.34 की औसत से कुल 64 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...