Skip to main content

ताजा खबर

‘आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी’ रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए महान सचिन तेंदुलकर

आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए महान सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बाद, क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। करीब 14 साल बाद अश्विन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को विराम दे दिया।

दूसरी ओर, अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर साथी क्रिकेटर्स और पूर्व खिलाड़ी जमकर प्रतिक्रिया और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जुड़ गया है। सचिन का कहना है कि अश्विन की विरासत लोगों को प्रेरित करने वाली है।

Sachin Tendulkar ने अश्विन के रिटायरमेंट पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि आर अश्विन के रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सचिन ने लिखा- अश्विन, मैंने हमेशा इस बात की प्रशंसा की है कि आपने अपने दिल और दिमाग के साथ सही तालमेल बिठाकर कैसे खेल खेला। कैरम बॉल में महारत हासिल करने से लेकर महत्वपूर्ण रनों में योगदान देने तक, आपने हमेशा जीतने का रास्ता ढूंढ लिया।

आपको एक होनहार प्रतिभा से भारत के बेहतरीन मैच विनर में से एक बनते देखना अद्भुत रहा है। आपकी यात्रा दर्शाती है कि सच्ची महानता प्रयोग करने और विकास करने से कभी न डरने में निहित है। आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।

देखें सचिन तेंदुलकर की यह पोस्ट

Ravichandran Ashwin के क्रिकेट करियर पर एक नजर

जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। खैर, रिटायरमेंट के बाद अश्विन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

1 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup, Semi Final 1: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया 30 जून,...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...