
Travis Head And Rohit Sharma (Pic Source-X)
टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिता बने हैं। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित शर्मा पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट को मिस कर सकते हैं और वो अपने बेटे और पत्नी रितिका के साथ समय बिता रहे हैं।
रोहित शर्मा के इस फैसले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना पक्ष रखा है। ट्रेविस हेड ने कहा है कि अगर उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ होता तो वो भी अपने परिवार के साथ ही रहते।
RevSports से बात करते हुए ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘मैं शत प्रतिशत उनके फैसले को सपोर्ट करता हूं। अगर मैं भी रोहित शर्मा की जगह होता तो ऐसा ही करता। एक खिलाड़ी के रूप में हमें काफी चीजों का बलिदान करना होता है। ऐसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी होती है जिन्हें हमें मिस करना पड़ता है। रोहित ने काफी अच्छा फैसला लिया है और मैं उनका पूरा सपोर्ट करता हूं।’
बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज को भी ट्रेविस हेड ने स्किप कर दिया था। दरअसल उस समय हेड और उनकी पत्नी जेस दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे थे।
22 नवंबर से शुरू हो रही है 5 मैच की टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लगभग सभी मैच जीतने बेहद जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के दौरान टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
पर्थ टेस्ट के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया को अब जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव बनाना होगा।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

