Skip to main content

ताजा खबर

आज भी कोच बॉब वूल्मर की रहस्यमयी मौत के बाद की परिस्थिती को सोचकर आ जाते हैं यूनुस खान की आंखों में आंसू

Bob Woolmer. (Photo by Tom Shaw/Getty Images for ICC)

वनडे वर्ल्ड कप 2007 टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा था जब पाकिस्तान टीम के उस समय के मुख्य कोच बॉब वूल्मर जमैका के अपने होटल रूम में मृत पाए गए थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी। बता दें, पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2007 के दौरान हार का सामना करना पड़ा था और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मुकाबले के खत्म होने के कुछ ही घंटो बाद बॉब वूल्मर का शव उनके होटल के रूम रहस्यमयी तरीके से मिला था।

यूनुस खान जो उस समय पाकिस्तान टीम का एक भाग थे उन्होंने बॉब वूल्मर के निधन के बाद की स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया। यूनुस खान ने पाकिस्तानी टीवी चैनल पर कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि अगर बॉब वूल्मर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहते तो आज की चीज़ें बहुत ही अलग होती। वो पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाते।’

बता दें, यूनुस खान पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज टेस्ट में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मैच या अभ्यास सत्र के बाद वो बॉब वूल्मर के साथ लगातार बातचीत करते थे और अपने क्रिकेट को और बेहतर करने की कोशिश करते थे।

यूनुस खान ने आगे कहा कि, ‘मैं बॉब वूल्मर के काफी नजदीक था क्योंकि हम लोग मैच या नेट्स के बाद साथ में बैठकर क्रिकेट को लेकर काफी बातचीत करते थे। मुझे यही बुरा लगता है कि आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद हम लोग साथ में नहीं बैठे थे। दरअसल मैं बिना खाता खोले ही आउट हो गया था और खुद से बहुत ही निराश था। इसलिए मैं अपने रूम में गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अगली सुबह मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट टेबल पर नहीं देखा और बाद में हमें पता चला कि उनकी मौत हो गई।’

यह हमारे लिए टॉर्चर था: यूनुस खान

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘यह सब वर्ल्ड कप में होने के बाद मैंने अपनी मानसिकता को बदल दिया और कप्तान बन गया, बिना कुछ सोचे कि आने वाले समय में मेरा कार्यकाल कितना लंबा होगा।

जब पुलिस हम लोगों से बॉब वूल्मर के निधन के बारे में बात कर रही थी तो हम सभी को यह टॉर्चर लग रहा था। मैं यह बात समझ सकता हूं कि यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि अपने देश को सही तरीके से दिखाना लेकिन अधिकारियों को भी इसको सही तरीके से देखना चाहिए था।’

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...