Skip to main content

ताजा खबर

“आज का दिन बहुत खास है, उसने…”, बेटे के शतक के बाद नीतीश रेड्डी के पिता का बयान आया सामने

“आज का दिन बहुत खास है, उसने…”, बेटे के शतक के बाद नीतीश रेड्डी के पिता का बयान आया सामने

Nitish Kumar Reddy and his Father (Photo Source: Getty Images)

पूरा क्रिकेट जगत इस वक्त नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर बातें कर रहा है। 21 वर्षीय बल्लेबाज ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका। वह ऑस्ट्रेलिया में शतक ठोकने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

नीतीश के शतक पूरा होने से पहले मैच में काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न आए थे। नीतीश 97 पर थे, जब वाशिंगटन सुंदर (50) नाथन लियोन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जब वह 99 पर थे, तब जसप्रीत बुमराह डक पर आउट हो गए। फिर उन्होंने 115वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर स्टाइल से अपना शतक पूरा किया।

स्टैंड्स में मौजूद नीतीश के पिता बेटे के शतक के बाद काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नीतीश के परिवार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान शतक को लेकर रिएक्शन दिया। आइए आपको बताते हैं कि उन सभी का क्या कहना है-

मीडिया से बातचीत के दौरान इमोशनल हुआ नीतीश रेड्डी का परिवार

Rev Sports द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में नीतीश रेड्डी के पिता ने बात करते हुए कहा, “शानदार पल, आज का दिन बहुत ही खास है, नीतीश ने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया, बहुत ही अच्छा दिन है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं।” 

नीतीश की बहन ने बात करते हुए कहा, “हम सभी बहुत खुश हूं, हम उसके लिए यहां है और उसने आज शतक लगाया। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। मेरे पिता इस चीज के लिए प्रार्थना कर रहे थे।” 

नीतीश रेड्डी की मां ने कहा, “मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं, यह बहुत ही इमोशनल मूवमेंट है।” 

रिपोर्टर ने जब पूछा कि नीतीश ने शतक ठोका, अब आप उन्हें क्या ईनाम देंगे? जिसका जवाब देते हुए उनकी बहन ने कहा कि, “उन्होंने ये शतक बनाकर हमें गिफ्ट दिया है।” 

मैच की बात करें तो, तीसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं, टीम 116 रनों से पीछे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी (105*) और मोहम्मद सिराज (2*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...