Skip to main content

ताजा खबर

आगामी घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए दिखेंगे रिद्धिमान साहा, संन्यास को लेकर कही बड़ी बात

आगामी घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए दिखेंगे रिद्धिमान साहा, संन्यास को लेकर कही बड़ी बात

Wriddhiman Saha (Image Source: BCCI)

39 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज, रिद्धिमान साहा, अपने गृह राज्य बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लगभग 15 सालों तक बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और आखिरी बार 2022 में बंगाल के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

सीएबी के संयुक्त सचिव देबब्रत दास के साथ हुए विवाद के बाद साहा ने 2022-23 के घरेलू सीजन से पहले बंगाल टीम से नाता तोड़ लिया था। उस समय दास ने अपने एक बयान में साहा पर बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों से बाहर होने के लिए विभिन्न बहाने पेश करने का आरोप लगाया था।. जवाब में, साहा ने बंगाल के साथ संबंध तोड़ने और त्रिपुरा के लिए खेलने का फैसला किया। अब दो सीजन बाद वह एक बार फिर यहां वापसी को तैयार हैं।

रिद्धिमान साहा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

रिद्धिमान साहा ने कहा कि वह अपने अतीत की कड़वी यादों को भुला चुके हैं। ईडेन गार्डेन्स में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि बीती बातों पर कोई बात नहीं करना चाहते. अब उनका फोकस अपने बचे हुए करियर में बंगाल के लिए खेलने पर है। साहा ने कहा कि फिलहाल वह बतौर खिलाड़ी बंगाल के लिए खेलना चाहते हैं और भविष्य में वह इस टीम की कोचिंग करने करने के लिए तैयार हैं साहा ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं और बाकी सब इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे क्या होता है।

इसी दौरान जब विकेटकीपर बल्लेबाज से जब उनकी रिटायरमेंट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ एक नंबर है और मैं जब तक इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित हूं, तब तक मैं खेलना जारी रखूंगा। मेरे पास फिलहाल रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है. लेकिन जब भी क्रिकेट छोड़ूंगा तो तीनों फॉर्मेट से संन्यास लूंगा।

रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 09 वनडे खेले हैं। 40 टेस्ट मैच में उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक के साथ 1353 रन बनाए हैं। उन्होंने 136 फर्स्ट क्लास और 116 लिस्ट ए मैच के साथ 255 टी-20 मैच भी खेले हैं। बता दें साहा ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2021 में वानखेड़े में टेस्ट मैच खेला था।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: टॉस जीतकर RR ने पहले बॉलिंग चुनी, RR ने किए 3 बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs LSG: RR opted to bowl first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा...

IND vs AFG 2026: रवींद्र जडेजा को दोनों स्क्वाड से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने दिया बड़ा अपडेट!

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) मंगलवार (19 मई) को गुवाहाटी में हुई भारत की चयन समिति की बैठक में, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और...

IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।...

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का...