Skip to main content

ताजा खबर

आखिर वरुण आरोन को क्या है विराट कोहली से परेशानी? पूर्व खिलाड़ी ने दिया एक और हैरान कर देने वाला बयान

आखिर वरुण आरोन को क्या है विराट कोहली से परेशानी पूर्व खिलाड़ी ने दिया एक और हैरान कर देने वाला बयान

Virat Kohli (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है।

बता दें, उन्होंने अभी तक तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी वरुण आरोन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक अनुभवी बल्लेबाज ने हमेशा ही अपने तमाम आलोचकों की बोलती बंद की है जब भी उनके ऊपर सवाल उठाया गया है। यही नहीं उनके स्ट्राइक रेट की भी जमकर आलोचना हुई है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान वरुण आरोन ने कहा कि, ‘विराट के ऊपर जब भी उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाया गया है तब उन्होंने जबरदस्त तरीके से उसका जवाब दिया है। अगर आप आईपीएल में देखें तो उनके स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठाए गए थे। उसके बाद विराट कोहली ने शानदार वापसी की और तमाम आलोचकों की बोलती बंद की। मुझे नहीं लगता कि उनके स्ट्राइक रेट को लेकर कोई भी बात करेगा।

इस समय भी देखा जाए तो विराट कोहली पहले दो या तीन मैच में शांत रहते हैं। ऐसे विकट में बल्लेबाजों के साथ यह जरूर होता है। लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि विराट रन बनाना काफी तेजी से शुरू कर सकते हैं। पिछले तीन मैच के अपने प्रदर्शन से विराट कोहली काफी निराश होंगे लेकिन अब मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं और ऐसे विकेट पर वो अलग ही तरह के बल्लेबाज होंगे।’

वेस्टइंडीज में कोहली का रिकॉर्ड हमेशा ही काफी अच्छा रहा है: वरुण आरोन

वरुण आरोन ने आगे कहा कि, ‘आप यह बताएं कि किस देश में विराट का औसत खराब रहा है। वो जहां भी गए हैं उन्होंने रन बनाए हैं और अपनी टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

विराट के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो हर जगह एक ही तरह का खेल नहीं खेलते हैं। वो परिस्थिति को समझते हैं और फिर धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। यही एक अच्छे बल्लेबाज की निशानी होती है।’

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...