Skip to main content

ताजा खबर

आखिर क्यों विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं बना पा रहे बड़े स्कोर? पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

आखिर क्यों विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं बना पा रहे बड़े स्कोर? पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Basit Ali (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली इस समय श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं। अभी तक इस वनडे सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं और विराट कोहली का प्रदर्शन दोनों में काफी खराब रहा है। विराट कोहली ने पहले वनडे में 24 रन बनाए थे जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 14 रन का स्कोर किया था।

इन दोनों ही मैच में विराट कोहली को स्पिनर्स के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था। ऐसा बहुत ही काम बार देखने को मिला है कि विराट कोहली को स्पिनर्स के सामने परेशानी हुई हो लेकिन इस सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। विराट कोहली के साथ सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इन दोनों ही मैच में वो एलबीडब्ल्यू हुए थे। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर अपना पक्ष रखा है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘विराट कोहली जो दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं वो दो बार एलबीडब्ल्यू हुए हैं। अगर ऐसा श्रेयस अय्यर या शिवम दुबे के साथ हुआ होता तो यह समझ में भी आता लेकिन विराट कोहली तो विराट कोहली है। इसका मतलब यह है कि वो अभ्यास नहीं कर रहे हैं।’

भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

बासित अली ने आगे कहा कि, ‘ऐसा देखकर तो बिल्कुल भी नहीं लगता है कि यह वही बल्लेबाजी लाइनअप है जो दुनिया पर राज करती थी। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने तो अभी तक अभ्यास भी नहीं किया है। यह लोग बिना अभ्यास के ही आ गए हैं।

मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है कि श्रेयस अय्यर ऐसे प्रदर्शन के बाद क्या करेंगे। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि ऋषभ पंत, रियान पराग और रिंकू सिंह को भारतीय टीम में वापस आना चाहिए। भारत का वनडे घरेलू टूर्नामेंट गौतम गंभीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि मुख्य कोच वहां से भी कुछ खिलाड़ी ले सकते हैं। अगर भारत प्रतिष्ठा के आधार पर खिलाड़ियों को चुनता है तो उनके लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रिजल्ट बहुत ही खराब होगा।’

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...