Skip to main content

ताजा खबर

आखिरी दो टेस्ट के लिए AUS ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज को मेडन कॉल-अप

आखिरी दो टेस्ट के लिए AUS ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज को मेडन कॉल-अप
AUS Team (Photo Source: X)

भारत के खिलाफ आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए नाथन मैकस्वीनी को ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को अपनी पहली सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के दौरान कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने छह पारियों में केवल एक बार 10 से ऊपर का स्कोर बनाया।

मैकस्वीनी को सीरीज के अहम चौथे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी पहली टेस्ट सीरीज में नौ, चार, 39, एक नाबाद 10, 10 और एक शून्य के स्कोर के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया है। सैम कोनस्टास, एक होनहार युवा प्रतिभा, उन्होंने पहली बार टेस्ट कॉल-अप अर्जित किया है। हालांकि, टीम में शामिल किए जाने के बावजूद उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलेगी या नहीं इसकी गारंटी नहीं है।

इस साल सैम कोनस्टास का प्रदर्शन रहा है शानदार

19 वर्षीय कोंस्टास का इस समर सीजन के दौरान औसत 55.83 है। कोंस्टास ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सीनियर क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की है।उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के शेफील्ड शील्ड के पहले मैच में 152 और 105 रन बनाए, फिर एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए भारत ए के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाए।

ऐसे में अगर सैम कोनस्टास को अगर भारत के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वह पिछले 70 सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनेंगे। इससे पहले 1952 में इयान क्रेग ने 17 साल 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

इसी के साथ तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को भी शामिल किया गया है, जो 2021-22 एशेज के बाद तीन साल बाद टीम में वापस आए हैं। उनके साथी तेज गेंदबाज सीन एबॉट को भी मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया गाय है। उनके अलावा अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी टीम में फिर से जोड़ा गया था। ब्यू वेबस्टर एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले शामिल किया गया था।

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...