Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट से बाहर होंगे नाथन मैकस्वीनी..! स्क्वॉड में इस घातक बल्लेबाज को मिलेगी जगह

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट से बाहर होंगे नाथन मैकस्वीनी..! स्क्वॉड में इस घातक बल्लेबाज को मिलेगी जगह

Nathan McSweeney (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज रोमांचक अंदाज में खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया अगर चौथा टेस्ट जीत लेती है तो वे ट्रॉफी रिटेन कर सकते हैं।

इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ओपनर नाथन मैकस्वीनी का मेलबर्न टेस्ट में खेलना निश्चित नहीं है, जिसके चलते स्क्वॉड में सैम कोटांस को शामिल किया जा सकता है।

भारत के खिलाफ अब तक कुछ खास नहीं है नाथन मैकस्वीनी का रिकॉर्ड

नाथन मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी के आगे वह स्ट्रगल करते हुए नजर आए। भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया आक्रामक रवैया अपनाना चाहती है।

Code Sports और The Sydney Morning Herald की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया, मैकस्वीनी को मेलबर्न टेस्ट के प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने छह पारियों में सिर्फ एक बार 10 रन बनाए हैं। चयनकर्ताओं के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या मैकस्वीनी पर गेंदबाजों पर ज्यादा दबाव बनाने के लिए भरोसा किया जा सकता है या फिर डिफेंस और अटैक के बीच बैलेंस बनाने के लिए बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल करना बेहतर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 19 वर्षीय सैम कोटांस को नाथन मैकस्वीनी की जगह स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है और वह मेलबर्न में इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं

जोश इंगलिस को भी दिया जा सकता है मौका

भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए टीम में शामिल अतिरिक्त बल्लेबाज जोश इंगलिस को भी मौका दिया जा सकता है। उन्होंने पहले भी व्हाइट-बॉल मैचों में बुमराह का सामना किया है और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए काउंटरअटैकिंग बल्लेबाज के तौर पर उनका रिकॉर्ड मजबूत है। साथ ही ब्यू वेबस्टर को भी बल्लेबाजी लाइन-अप में मौका देने के लिए टीम चर्चा कर रही है। शुक्रवार (20 दिसंबर) को दोपहर में ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है।

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...