Skip to main content

ताजा खबर

आखिरी किस वजह से मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या, MI सोर्स ने किया बड़ा खुलासा 

आखिरी किस वजह से मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या, MI सोर्स ने किया बड़ा खुलासा 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही और 8 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल को 9वें पायदान पर खत्म किया। तो वहीं, अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक टीम से अलग हो सकते हैं।

रिपोर्टस में आगे कहा गया कि पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खराब सीजन के बाद, टीम मैनेजमेंट को पहले ही बता दिया है कि वह टीम की कप्तानी को छोड़ना और टीम से अलग होना चाहते हैं। लेकिन, इस बीच फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि वे आखिर MI जैसी चैंपियन टीम से अलग क्यों होना चाहते हैं? इस बीच एमआई मैनेजमेंट से करीब से जुड़े सोर्स ने उस कारण को बताया, जिससे हार्दिक मुंबई से अलग होना चाहते हैं।

एमआई सोर्स का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के एक सोर्स ने द इकाॅनमिक टाइम्स को नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि “हार्दिक मानसिक रूप से तनावग्रस्त और पूरी तरह से थका हुआ है। उसे पीठ में चोट भी लगी थी। दरअसल, प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद, हार्दिक ने टीम निर्णय लेने वालों को बता दिया कि वह टीम में नहीं रुकेंगे।”

“एक युवा खिलाड़ी की सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है। पिछले तीन साल उसके लिए आसान नहीं रहे हैं। 2021 में जब वह एमआई ड्रेसिंग रूम छोड़कर गया था, तो 2024 में उसकी वापसी पर वह वैसा नहीं था।”

गौरतलब है कि जब मुंबई इंडियंस ने साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, तो उस सीजन उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

क्रिकेट जगत ने भी यह नोटिस किया, जब मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या टाॅस के लिए जाते थे, तो उन्हें स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी बू करते थे। शायद ये भी एक वजह और टीम का आईपीएल में लगातार गिरते हुए प्रदर्शन ने 32 वर्षीय खिलाड़ी को टीम से अलग होने के लिए मजबूर कर दिया।

আরো ताजा खबर

टेस्ट डेब्यू के बाद मानव सुथार को मिला बड़ा इनाम, वारविकशायर के साथ किया काउंटी काॅन्ट्रैक्ट

Manav Suthar (Image credit Twitter – X) भारत के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने शानदार टेस्ट डेब्यू के तुरंत बाद इंग्लैंड की प्रतिष्ठित काउंटी टीम वारविकशायर के साथ अल्पकालिक...

हमवतन जो रुट को पछाड़ हैरी ब्रूक बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज, शुभमन गिल ने भी लगाई छलांग!

Harry Brook overtakes Root to regain No.1 Test ranking (image via getty) इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करने के...

SM Trends: 10 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले चंडीगढ़ के सड़कों पर मर्सडीज...

‘पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने मेरा साथ दिया’ – पूजा वस्त्राकर ने चोट के मुश्किल दौर में साथ देने के लिए आरसीबी को श्रेय दिया

Pooja Vastrakar reveals how RCB backed her amid injury struggles पूजा वस्त्राकर को 2024 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कंधे में चोट लगी थी और मार्च 2025 में...