Skip to main content

ताजा खबर

आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर पर KKR रिटेंशन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, पढ़ें बड़ी खबर 

आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर पर KKR रिटेंशन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, पढ़ें बड़ी खबर 

Aakash Chopra and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उस वक्त सभी फैंस को बड़ा झटका लगा, जब केकेआर ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया।

इसके बाद हाल में ही श्रेयस अय्यर ने केकेआर सेटअप में आईपीएल रिटेंशन को लेकर बड़ा बयान दिया था। इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से उन्होंने कहा- आईपीएल चैंपियनशिप के ठीक बाद हमारी बातचीत हुई। लेकिन कुछ महीनों तक रुक-रुक कर बातचीत की गई और कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। मैं हैरान था कि ये क्या हो रहा है। इसलिए, बातचीत की कमी के कारण, हम ऐसी स्थिति में आ गए जहां हमारे रास्ते पारस्परिक रूप से अलग हो गए।

दूसरी ओर, अब श्रेयस अय्यर के इस बयान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। चोपड़ा ने अय्यर के कमेंट को गलत करार दिया है।

Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में श्रेयस अय्यर के बयान के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- श्रेयस अय्यर का बयान दिलचस्प है कि उनसे किसी ने बात नहीं की, उन्होंने कहा कि केकेआर ने उनसे बात तक नहीं की। लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि बातचीत हुई, यह लंबी थी और कई बार हुई। आप वहां किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके, वो एक अलग मुद्दा है।

आकाश ने आगे कहा- यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो खिलाड़ियों के साथ रिश्तों में निवेश करती है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन श्रेयस अय्यर को भरोसा था कि ऑक्शन में कैसे चीजें सामने आएंगी, कर्मा इज रियल।

खैर, केकेआर से रिलीज होने के बाद श्रेयस को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा। हाल में ही अय्यर को टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...