Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान रिटेन करने के बाद बाबर आजम को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया मजाकिया बयान

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान रिटेन करने के बाद बाबर आजम को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया मजाकिया बयान

Babar Azam (Pic Source x)

पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के ऊपर सवाल उठाया है। उन्होंने यह सवाल तब उठाया जब पाकिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान रिटेन किया।

बासित अली ने मजाकिया तरीके से कहा कि बाबर आजम इस बात से काफी खुश होंगे कि लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने पहला स्थान रिटेन किया है। बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात को कहा।

बासित अली ने कहा कि, ‘जब मैंने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग देखी तो बाबर आजम टॉप पर थे। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा और तीसरे पर शुभमन गिल थे। चौथे स्थान पर विराट कोहली। इसके बाद मैंने ज्यादा लोगों के नाम नहीं देखे क्योंकि वहां ट्रेविस हेड और रचिन रवींद्र नहीं थे। मुझे लगता है कि आईसीसी बाबर आजम को अच्छा प्रदर्शन करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। बाबर आजम काफी खुश होंगे कि वो वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज है। यह रैंकिंग कौन देता है? किस तरीके से बाबर आजम और शुभमन गिल इस लिस्ट में है?’

किस तरह की रैंकिंग आईसीसी देता है: बासित अली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘बाबर आजम ने अपना आखिरी वनडे पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था। उस वर्ल्ड कप में हमने विराट कोहली, ट्रेविस हेड, क्विंटन डी कॉक और रचिन रवींद्र को भी देखा था। इन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन से चार शतक जड़े थे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और फखर ज़मान ने शतक जड़ा था। बाबर आजम ने एक भी शतक नहीं बनाया था। बाबर आजम ने एशिया कप के दौरान अपना आखिरी शतक नेपाल के खिलाफ बनाया था। यह किस तरीके की रैंकिंग वो देते हैं।

आईसीसी में लोग बाबर आजम के दुश्मन है। अगर आप बाबर से पूछेंगे कि इस समय कौन पहले स्थान पर होना चाहिए तो वो ट्रेविस हेड या विराट कोहली को चुनेंगे। वो खुद का भी नाम नहीं लेंगे।’

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...