Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और बाबर आजम में सबसे बेस्ट बल्लेबाज कौन? मिल गया सालों से पूछे जा रहे सवाल का जवाब

विराट कोहली और बाबर आजम में सबसे बेस्ट बल्लेबाज कौन मिल गया सालों से पूछे जा रहे सवाल का जवाब

Babar Azam and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

Who is best Virat Kohli or Babar Azam?: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज हैं। दोनों ने काफी रन बनाए हैं और इन दोनों के फैंस हमेशा इंटरनेट पर झगड़ते हैं कि आखिर कौन किससे बेहतर है। अक्सर सवाल पूछे जाते हैं कि विराट या बाबर में बेस्ट कौन? दोनों में सर्वश्रेष्ठ कौन है?

ऐसी तुलना हमेशा की जाती है।  लेकिन, अब ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विराट और बाबर आजम में सर्वश्रेष्ठ कौन? इसपर उन्होंने अपनी राय प्रकट की है।

उस्मान ख्वाजा ने बताया विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है बेहतर?

कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ उस्मान ख्वाजा से भी पूछा गया कि विराट कोहली और बाबर आजम में से सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है। उनके मुताबिक, बाबर आजम की बल्लेबाजी शैली विराट कोहली की तरह नहीं है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनमें बाबर आजम विराट कोहली से मिलते जुलते हैं।

ख्वाजा ने फॉक्स क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा-

“वह हमेशा विराट की तरह बल्लेबाजी नहीं करते। लेकिन जब आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो वह विराट की तरह दिखते हैं”

वनडे वर्ल्ड कप में सुपरफ्लॉप थे बाबर आजम 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित किया गया था और इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत आई थी। लेकिन बाबर आजम के नेतृत्व में खेलते हुए टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी प्रवेश नहीं कर सका।

इस मैच के बाद बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उन्हें एक बार फिर पाकिस्तान की कप्तानी सौंपी गई। इस बार भी उन्होंने पाकिस्तान के फैंस और टीम को निराश किया और टीम सुपर 8 में भी प्रवेश नहीं कर सकी थी।

वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के फाइनल में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया था जिसने टीम के चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन आंकड़ों से यह तो तय हो जाता है कि विराट कोहली तो बाबर आजम से काफी आगे हैं।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...