Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटने के बाद रोवमेन पॉवेल ने अपनी टीम को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Rovman Powell (Image Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। मेजबान की ओर से Roston Chase ने 52 रनों की पारी खेली। हालांकि चेज के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। यही नहीं इस बेहतरीन खिलाड़ी ने गेंदबाजी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। बारिश की वजह से इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 17 ओवर में 123 रन चाहिए थे। उन्होंने इस लक्ष्य को 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मैच खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमेन पॉवेल ने अपनी टीम को लेकर पक्ष रखा। उनके मुताबिक भले ही वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच को हार गए हो लेकिन पिछले 12 महीनों से उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

रोवमेन पॉवेल ने मैच के खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘अगर आप बड़े स्तर में देखें तो हमने वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हम सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना पाए लेकिन पिछले 12 महीनों से हमने जिस तरीके का क्रिकेट खेला वो सच में जबरदस्त था। इसका श्रेय टीम को जाता है। अगर 1 साल में आपकी टीम दुनिया की रैंकिंग में नंबर 9 से नंबर तीन तक आ गई हो तो यह सच में बहुत बड़ी बात है।’

अभी भी हमें कई डिपार्टमेंट में सुधार करना है: रोवमेन पॉवेल

रोवमेन पॉवेल ने आगे कहा कि, ‘हमने वर्ल्ड कप नहीं जीता है और ऐसे कई भाग है जिसमें एक टीम के रूप में हमें और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वेस्टइंडीज में एक बार फिर से क्रिकेट को लेकर बातचीत हो रही है। जब आपके देश में आपकी टीम के लिए राष्ट्रगान बजता है तो एक खिलाड़ी के रूप में यह बहुत ही सम्मानजनक बात होती है और हम सभी लोग सही रास्ते की ओर जा रहे हैं।

अब हमारा काम एक बार फिर से शुरू हो चुका है और टीम की तरह हम आगे भी जबरदस्त प्रदर्शन करते रहेंगे। हम अपनी रैंकिंग में और भी सुधार करेंगे और आने वाले मुकाबलों के लिए भी सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है।’

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...