Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें

Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआज आज 26 मई, मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालिफायर आज शाम 7.30 बजे से मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम, सीधे अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच का टिकट कटा लेगी। तो वहीं, हारने वाली टीम को फाइनल खेलने का एक और मिलेगा, जब उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

खैर, इस क्वालिफायर मैच से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि विराट कोहली का आईपीएल प्लेऑफ में रिकाॅर्ड कैसा है? क्योंकि इस मुकाबले में आरसीबी टीम की जीत में विराट कोहली बल्ले से अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वह टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं किंग कोहली के आईपीएल प्लेऑफ रिकाॅर्ड्स के बारे में:

कुछ ऐसा है विराट कोहली का आईपीएल प्लेऑफ रिपोर्ट कार्ड

खबर लिखे जाने तक विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में 17 प्लेऑफ मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान चेज मास्टर ने 26.40 की औसत से कुल 396 रन बनाए हैं। हालांकि, प्लेऑफ में कोहली का औसत उनके ओवरऑल आईपीएल औसत जोकि 39.70 का है, से थोड़ा कम है।

साथ ही कोहली ने आईपीएल प्लेऑफ में दो अर्धशतक भी लगाए हैं। ये दो अर्धशतक कोहली के बल्ले से साल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में 70* रनों की नाबाद पारी और 2016 के आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रनों की पारी से आए।

इसके अलावा पिछले साल पहले क्वालिफायर में कोहली ने पंजाब किंग्स के 12 और फाइनल में 43 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं, साल 2016 के दौरान गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए पहले क्वालिफायर में कोहली शून्य पर आउट हो गए थे।

खैर, आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला शानदार फाॅर्म में है। कोहली ने 14 लीग मैचों में 50.64 की औसत और 163.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 557 रन बनाए हैं। कोहली इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तो वहीं, एक बार फिर कोहली के बल्ले से आरसीबी गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले में एक शानदार पारी की उम्मीद कर रही होगी।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स...

इस टूर्नामेंट में यूगांडा के खिलाफ खेलेंगे विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, पढ़ें बड़ी खबर!

IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X) भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को युगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की...

PAK vs AUS: इस वजह से पाकिस्तान वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श टखने की...

अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर 

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता...