Skip to main content

ताजा खबर

“अश्विन की सबसे बड़ी चाहत है बतौर कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतना”- बाबा इंद्रजीत

“अश्विन की सबसे बड़ी चाहत है बतौर कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतना”- बाबा इंद्रजीत

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने हाल ही में संपन्न तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) सीजन में डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) के खिताबी अभियान में रविचंद्रन अश्विन की अविश्वसनीय नेतृत्व क्षमता की सराहना की है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को अपना पहला TNPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

हमेशा भरोसेमंद रहे बाबा इंद्रजीत ने 10 मैचों में 40.85 की औसत और 133.02 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाकर टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस बीच, अश्विन ने 36 की औसत और लगभग 152 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद थे।

बता दें कि, अश्विन की कप्तानी में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए बड़ी मुश्किल से क्वालीफाई कर पाई थी। क्रिकेट डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में बाबा इंद्रजीत ने अश्विन के नेतृत्व की सराहना की और बताया कि अश्विन की सबसे बड़ी चाहत है बतौर कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतना।

“निश्चित रूप से हर कोई उन्हें एक कप्तान के रूप में देखेगा, उनकी क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है। वह हमेशा बल्लेबाज या गेंदबाज से एक कदम आगे रहने के बारे में सोचते हैं। उनके पास नेतृत्व के सभी गुण हैं, मुझे लगता है कि उनका सपना एक कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने का है।”

मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर अश्विन ने टीम को बनाया चैंपियन 

डीडी को खिताब जीतने के लिए लगातार तीन प्ले ऑफ मैच जीतने की जरूरत थी और अश्विन ने इन 3 मैचों में अर्धशतकों की हैट्रिक बनाई और टीम को चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने में मदद की। गेंदबाजी में भी उन्होंने 27.55 की औसत और सात से कम की इकॉनमी से नौ विकेट चटकाए थे।

अश्विन आईपीएल 2025 में कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं  

फिलहाल कई टीमों को आगामी मेगा ऑक्शन में कप्तान की जरूरत है। ऐसे में तमिलनाडु प्रीमियर लीग जीतने के बाद फ्रेंचाइजी मालिकों की नजर जरूर उनपर रहने वाली होगी। आपको बता दें कि, 37 वर्षीय इस अनुभवी स्पिनर ने साल 2018 और 2019 में दो आईपीएल सत्रों में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की है, लेकिन दोनों ही मौकों पर टीम प्ले ऑफ से चूक गई थी।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...