Skip to main content

ताजा खबर

‘अवसाद और आत्महत्या’ मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष को याद करते पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान 

अवसाद और आत्महत्या मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष को याद करते पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

Robin Uthappa. (Photo via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने हाल में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि इसने उन्हें कैसे साल 2011 में परेशान किया था।

गौरतलब है कि हाल में ही पूर्व क्रिकेटर डेविड जाॅनसन और ग्राहम थोर्पे का वर्षों तक मानसिक अवसाद से पीड़ित रहने के बाद निधन हो गया था। लेकिन अब 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर खुलकर बात की। उथप्पा ने एक उदाहरण देते हुए कहा व्यक्ति को हमेशा उस दिन और मौजूदा समय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, और बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

Robin Uthappa ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही उथप्पा ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात की है। उथप्पा ने कहा- हम अवसाद और आत्महत्या के बारे में बात करने जा रहे हैं। हमने हाल ही में ग्राहम थोर्पे और डेविड जॉनसन के बारे में सुना। वीबी चंद्र शेखर सर जो सीएसके की चट्टान थे। मैं भी वहां रहा हूं, और यह कोई यादगार जर्नी नहीं थी। यह (मानसिक अवसाद) दुर्बल करने वाला है, आपको ऐसा लगता है जैसे आप उन लोगों के लिए बोझ हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं। यह चुनौतीपूर्ण होता है और आपको ऐसा महसूस होता है कि आप कम मूल्यवान हैं।

उथप्पा ने आगे कहा- 2011 में, मैं एक इंसान के रूप में अपने अस्तित्व को लेकर बहुत शर्मिंदा था। यह बिल्कुल ठीक है कि आपको नहीं पता कि आपको आगे क्या करना है। कभी-कभी उस एक दिन के लिए मौजूद रहना ही आपको आगे लेकर जाता है। अक्सर आपको सुरंग के अंत में प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। आपको केवल अगले कदम पर प्रकाश की जरुरत होती है।

हमने ऐसे कई लोगों के बारे में सुना है जिन्होंने अवसाद के कारण अपना जीवन समाप्त कर लिया। मैंने व्यक्तिगत रूप से यह महसूस किया है। जब मैं क्लिनिकल डिप्रेशन से गुजर रहा था, तो मुझे अक्सर यह महसूस होता था कि मैं बोझ हूं। मैं जवाब तलाश रहा था।

Robin Uthappa के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको उथप्पा के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 934 और 249 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 205 आईपीएल मैचों में 4952 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...