Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है बॉर्डर-गावस्कर में खेलने का मौका, BCCI तैयार कर रहा है खास प्लान

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है बॉर्डर-गावस्कर में खेलने का मौका BCCI तैयार कर रहा है खास प्लान

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय सेलेक्टर्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में चुनने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अब तक केवल लिमिटेड ओवर्स  फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेला है। उन्होंने भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान सभी को प्रभावित किया और ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।

पंजाब और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने हाल ही में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। दोनों गेंदबाजों ने उस टूर्नामेंट में 17-17 विकेट लिए। अब ऐसा माना जा रहा है कि, व्हाइट बॉल में उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका प्रमोशन रेड बॉल क्रिकेट में हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में मिल सकता है अर्शदीप सिंह को मौका

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अर्शदीप की गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत से चयनकर्ता काफी प्रभावित है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह काफी कारगर साबित हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, “अर्शदीप ने भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उन्हें 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी से शुरू होने वाले कुछ रेड बॉल मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में (जसप्रीत) बुमराह के साथ भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।”

सूत्र ने आगे कहा कि, “वास्तव में, चयनकर्ता कम से कम व्हाइट बॉल वाली टीम में एक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के विकल्प को लेकर उत्सुक हैं, यही वजह है कि खलील अहमद ने जिम्बाब्वे का दौरा किया और उन्हें श्रीलंका में वनडे और टी20 दोनों के लिए चुना गया है।”

बता दें, इस साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस टूर पर पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बता दें, पिछली दो बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर चित करने में कामयाब रही है। भारत की नजरें इस बार कंगारुओं को उन्हीं के घर पर लगातार तीसरी बार धूल चटाने पर होगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...