Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ इंजमाम-उल-हक की बाॅल टेंपरिंग टिप्पणी का दिया करारा जबाव 

मोहम्मद शमी ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ इंजमाम-उल-हक की बाॅल टेंपरिंग टिप्पणी का दिया करारा जबाव

Mohammed Shami and Inzamam-Ul-Haq (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी व कप्तान इंजमाम उल हक के उस बयान का करारा जबाव दिया है, जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अर्शदीप सिंह पर बाॅल टेंपरिंग का आरोप लगाया था।

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में, काफी स्विंग गेंदबाजी करा रहे थे, तो इंजमाम ने पाकिस्तान के एक क्रिकेट टाॅक शो पर यह आरोप लगाया था। लेकिन अब एक इंटरव्यू के माध्यम से शमी ने इंजमाम को करारा जबाव दिया है।

मोहम्मद शमी ने इंजमाम उल हक को दिया करारा जबाव

बता दें कि हाल में ही शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा- जाहिर तौर पर विश्व कप में मुझे अलग तरह की गेंद मिली, मैंने एक इंटरव्यू में यहां तक ​​कहा था कि मैं एक दिन गेंद को काट दूंगा। दरअसल, प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) की गेंद अभी भी मेरे पास है। एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की कि अर्शदीप गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में कैसे कामयाब रहे हैं।

शमी ने आगे कहा- मुझे इंजमाम उल हक से केवल एक ही बात कहनी है, यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आप एक जादूगर हैं, लेकिन जब दूसरे ऐसा करते हैं, तो आप इसे गेंद से छेड़छाड़ (टेंपरिंग) कहते हैं।

यह अप्रत्याशित है और जब उनके जैसे कद का कोई खिलाड़ी इस तरह की टिप्पणी करता है, तो वह यह कार्टून टिप्पणी किसी के लिए न करें। गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए किसी जादू की जरूरत नहीं है। आपको बस सही तकनीक से गेंदबाजी करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि जब इंजमाम ने यह आरोप भारतीय गेंदबाजों पर लगाया, तो कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि थोड़ा दिमाग खोलने की जरूरत है कि गेंद स्विंग कैसे होती है। तो वहीं इसके बाद इंजमाम ने कहा था हमें ना सिखाए की गेंद स्विंग कैसे होती है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...