Skip to main content

ताजा खबर

‘अरे पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया’, रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाने के दौरान हुई भीड़ पर रोहित शर्मा का फनी कमेंट

अरे पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाने के दौरान हुई भीड़ पर रोहित शर्मा का फनी कमेंट

Rohit Sharma (Photo Source: Instagram)

भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा 18 जून को अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने रोहित शर्मा संग तस्वीरें खिंचवाई। हालांकि, जब सभी फोटो क्लिक करा रहे थे, तो रोहित शर्मा ने चुटीले अंदाज में कुछ कहा, जिसके बाद वहा मौजूद लोग हंसने लगे।

दरअसल, रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मुंबई की शाम को एंजॉय करने निकले। जैसे ही स्टार बल्लेबाज डोनमई रेस्टोरेंट के बाहर निकले, उन्होंने अपने आसपास इकट्ठा हुए कर्मचारियों और लोगों संग तस्वीरें खिंचवाई। भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि, “अरे पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया यार सबने।”

इसके बाद वह अपनी काली रेंज रोवर कार में बैठे और पत्नी व बेटी के साथ वहां से निकल गए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Saraiya (@rohitsaraiya.official)

बता दें कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 के बीच ही इस बात का ऐलान किया। इससे पहले वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय को भी अलविदा कह चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल के इस सीजन में खेलते हुए नजर आए, जहां उन्होंने 15 मैचों में 418 रन बनाए। इस दौरान चार अर्धशतक भी लगाए। मुंबई इंडियंस का अभियान पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में हार के साथ समाप्त हुआ।

टीम इंडिया की बात करें, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 20 जून से हेंडिग्ले में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के लिए यह सीरीज पहली चुनौती है।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...