Skip to main content

ताजा खबर

अरे, अरे! Punjab का कप्तान बनते ही Shreyas Iyer तो टीम मैनेजमेंट के नाम की माला जपने लगे हैं

अरे अरे Punjab का कप्तान बनते ही Shreyas Iyer तो टीम मैनेजमेंट के नाम की माला जपने लगे हैं

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 का खिताब KKR टीम ने अपने नाम किया था, इस दौरान टीम के कप्तान Shreyas Iyer थे। लेकिन उसके बाद भी इस टीम ने श्रेयस अय्यर को अपने साथ नहीं रखा था, ऐसे में मेगा ऑक्शन में Punjab Kings ने अय्यर पर 26 करोड़ से ज्यादा की रकम लगाई और उन्होंने अपने नाम कर लिया। वहीं श्रेयस ही पंजाब टीम के नए कप्तान होंगे, तो इस जिम्मेदारी को लेकर बल्लेबाज का बयान सामने आया है।

Shreyas Iyer का फोकस फिर से IPL ट्रॉफी पर है

ये तो पहले से तय था कि Punjab Kings की टीम Shreyas Iyer को कप्तानी की जिम्मेदारी देगी, जिसका ऐलान 12 जनवरी के दिन कर दिया गया था। उसके बाद टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अय्यर कप्तानी मिलने को लेकर खुशी जता रहे हैं। श्रेयस ने अपने बयान में कहा कि- मैं काफी ज्यादा खुशी महसूस कर रहा हूं, सभी फैन्स को मैं धन्यवाद कहता हूं और टीम के मालिकों के अलावा कोचिंग स्टाफ का भी धन्यवाद जिन्होंने मेरे पर बतौर कप्तान भरोसा जताया है। आगे अय्यर ने कहा कि- हम सब जानते हैं कि टीम पिछले कुछ सालों में किस दौर से गुजरी है, लेकिन इस बार हम बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए जान लगा देंगे। टीम के मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ ने ऑक्शन टेबल पर काफी शानदार काम किया, साथ ही टीम को सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन मिला है और टीम के पास काफी अनुभव रहेगा। आशा करता हूं ये सीजन शानदार रहे रिकी के कोच रहते हुए और मैंने  उनके साथ पहले काम किया है

आप भी सुनो Shreyas Iyer का बयान

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

कोच साहब का रिएक्शन भी सामने आ गया

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

Punjab Kings टीम की कहानी अलग है

*Punjab Kings टीम आज तक नहीं जीत पाई है IPL का खिताब ।
*IPL इतिहास में श्रेयस अय्यर हैं पंजाब टीम के 17वें नंबर के कप्तान।
*इस बार टीम में चहल को लाया गया है 18 करोड़ की रकम में।
*तो अर्शदीप को फिर से टीम ने किया था मेगा ऑक्शन में अपने नाम।

इस टीम की कप्तानी करेंगे अय्यर

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...