Skip to main content

ताजा खबर

Punjab Kings का कप्तान बनने के बाद Shreyas Iyer की खुशी अलग ही लेवल पर है, आप खुद देख लो

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

IPL 2025 के आगाज से पहले ही Shreyas Iyer को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है, जहां Punjab Kings के वो नए कप्तान बनाए गए हैं। ऐसे में अय्यर के फैन्स में खुशी की अलग ही लहर है, दूसरी ओर खुद ये बल्लेबाज भी काफी ज्यादा खुश है और इसका एक नजारा भी देखने को मिला है सोशल मीडिया पर।

 खास तरीके से हुआ कप्तान के नाम का ऐलान

जी हां, Punjab Kings के नए कप्तान का ऐलान खास तरीके से किया गया था, जहां टीम के तीन खिलाड़ी मशहूर रियलिटी शो BIGG BOSS में पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट यानी की सलमान खान के साथ में स्टेज पर Shreyas Iyer, युजी चहल और शशांक सिंह मौजूद थे और उसी दौरान अय्यर को कप्तानी देने का ऐलान किया गया था। साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों ने शो के घर वालों के साथ अंदर जाकर क्रिकेट भी खेला था। वैसे आपको बता दे कि पंजाब टीम ने अय्यर पर 26 करोड़ से ज्यादा की रकम लगाई है, ऐसे में उनको कप्तान बनाए जाना पहले से तय था और KKR टीम ने IPL 2024 का खिताब अय्यर की कप्तानी में ही जीता था।

कप्तानी मिलने के बाद Shreyas Iyer की खुशी अलग लेवल पर है

*Punjab Kings के नए कप्तान Shreyas Iyer का एक नया वीडियो आया है सामने।
*इस वीडियो में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने दोस्तों के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए थे।
*साथ ही ये खिलाड़ी नजर आ रहा था काफी खुश और फैन्स को दे रहा था सेल्फी।
*ऐसे में ये तो साफ था कि पंजाब टीम की कप्तानी मिलने के कारण ही अय्यर इतने खुश थे।

Shreyas Iyer की खुशी आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक नजर डालते हैं अय्यर की इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

कुछ इस प्रकार है नई पंजाब टीम

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...