Skip to main content

ताजा खबर

“अय्यर को दलीप ट्रॉफी की चारों टीमों से किसी में भी जगह नहीं मिलती”- श्रेयस को लेकर पाक क्रिकेटर ने उगला जहर

“अय्यर को दलीप ट्रॉफी की चारों टीमों से किसी में भी जगह नहीं मिलती”- श्रेयस को लेकर पाक क्रिकेटर ने उगला जहर
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की अच्छे अंदाज में थी, लेकिन इस समय टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम पर विचार भी नहीं किया जा रहा है। दलीप ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में उनका स्कोर अब तक 9, 54 और 0 है। वह बल्ले से अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं और इसका असर अब उनकी कप्तानी पर भी दिख रहा है।

इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अय्यर की कड़ी आलोचना की है। बासित ने अय्यर की आलोचना करते हुए भारतीयों से माफी मांगी। आपको बता दें कि, अय्यर दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में पहली पारी में 7 गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर को लेकर बासित अली ने की तीखी टिप्पणी

बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”बतौर क्रिकेटर यह देखकर अफसोस होता है कि टॉप ऑर्डर में खेलने के बावजूद श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला। वह नंबर तीन पर उतरे थे। वह स्लिप में आउट हो जाएं या कॉट कॉट बिहाइंड कोई मसला नहीं है। लेकिन अगर आप सामने आउट हो रहे तो इसका मतलब है कि आपका कंसंट्रेशन क्रिकेट में नहीं है, खासकर रेड बॉल फॉर्मेट में। माफी के साथ मैं यह वाक्य बोल रहा हूं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में दो सेंचुरी लगाई थीं। उन्होंने कप्तान के रूप में आईपीएल 2024 ट्रॉफी जीती। उन्हें तो दलीप ट्रॉपी में सेंचुरी और दोहरे शतक मारने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि, ”अय्यर किस्मत वाले हैं कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की चार टीमों में से किसी में नहीं चुना गया। मुझे ऐसा लगता है कि अय्यर में रेड बॉल क्रिकेट के लिए भूख नहीं बची है। मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ बाउंड्री की भूख है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उसे क्रिकेट को तरजीह देनी चाहिए। अगर अय्यर यह समझ रहा है कि वह वर्ल्ड कप में दो सेंचुरी लगाकर विराट कोहली जैसे प्लेयर बन चुका है तो ऐसा बिलकुल नहीं है। विराट कोहली का लेवल अलग है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ”जो लोग अय्यर को पसंद करते हैं, उनसे एक बात कहना चाहता हूं। मैं भारतीयों से माफी के साथ कह रहा हूं कि अगर बासित अली इंडिया का क्रिकेटर होता है तो अय्यर को दलीप ट्रॉफी की चारों टीमों से किसी में भी जगह नहीं मिलती। जो मेरे दिल में है, मैं बोल देता हूं। अगर आपको बुरे लोग तो माफी। अय्यर को क्रिकेट को इज्जत देनी चाहिए। वह क्रिकेट को इज्जत नहीं दे रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...