Skip to main content

ताजा खबर

अब वनडे सीरीज में Sri Lanka को हराने की है बारी, भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी कर रहे हैं कड़ी तैयारी

अब वनडे सीरीज में Sri Lanka को हराने की है बारी, भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी कर रहे हैं कड़ी तैयारी

(Image Credit- Instagram)

Sri Lanka के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने धाकड़ प्रदर्शन किया है, जहां इस सीरीज को SKY की कप्तानी में टीम ने 3-0 से अपने नाम किया है। वहीं अब वनडे सीरीज की बारी है, जिसके लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

कई बड़े नाम गायब हैं वनडे टीम से

जी हां, Sri Lanka के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से कुछ बड़े नाम गायब है, कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और खिलाड़ियों का चयन नहीं हुई है। जहां इस वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, तो हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव औ संजू सैमसन का इस सीरीज के लिए टीम में चयन नहीं हुआ है। दूसरी ओर इस सीरीज के लिए रियान पराग टीम इंडिया का हिस्सा हैं, ये बात फैन्स को पसंद नहीं आई थी और वो रियान की जगह संजू को टीम में देखना चाहते थे। साथ ही इस वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी काफी समय बाद टीम इंडिया से वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

Sri Lanka को वनडे सीरीज में हराने के लिए तैयार है टीम इंडिया

*Sri Lanka के खिलाफ के अब टीम इंडिया खेलेगी तीन मैचों की वनडे सीरीज।
*2 अगस्त से शुरू हो रही सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास।
*रोहित-विराट ने नेट्स पर किया काफी देर तक अभ्यास, अय्यर-केएल भी थे मौजूद
*अभिषेक नायर के अंडर ये सभी Colombo में कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग।

टीम इंडिया के नेट सेशन से ये कुछ तस्वीरें सामने आई है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 टी-20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम की तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Sri Lanka के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...

विराट कोहली को लेकर अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, बोले ‘उनका एटीट्यूड ही क्रिकेट की जान है’

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने विराट कोहली के मैदान पर दिखने वाले आक्रामक रवैये का बचाव किया है। उनका...

करप्शन के आरोपों में फंसे अमरीकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी, ICC ने ठोका 8 साल का बैन!

USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach (image via X) यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है क्यूंकि 26 साल...

3 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही...