

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह की एक फोटो को पोस्ट किया। लेकिन, इस फोटो पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
गौरतलब है कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने पर्दे के पीछे पंजाब और देश के कुछ क्रिकेटरों के साथ जबरदस्त काम किया है, जिसका फायदा उन्हें अपने खेल में मिला। अनुभवी भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने 2026 टी20 विश्व कप से पहले युवराज के साथ कुछ समय प्रैक्टिस की थी और फिर वे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इसके अलावा शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी युवराज के मार्गदर्शन में अपने स्किल को निखारने वाले पहले बैच के खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।
इसके अलावा हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इस वजह से उन्हें युवराज सिंह के अनुभव से काफी कुछ सीखने का मौका मिला है, लेकिन जब सोशल मीडिया पर हरप्रीत ने साथी क्रिकेटरों के साथ फोटो पोस्ट की, तो आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही टीम के पूर्व कप्तान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- तुहाड़े सरियां ई चपलां दा टाइम हो गया है हुं! (अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है)
हालांकि, युवराज ने यह कमेंट हरप्रीत बराड़ की पोस्ट पर मजाकिया तौर पर किया, लेकिन फैंस युवी के इस कमेंट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।
आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस से बाहर हुई पंजाब किंग्स
दूसरी ओर, आज 24 मई को राजस्थान राॅयल्स ने मुंबई इंडियंस को 69वें मैच में 30 रनों से हरा दिया है। इस वजह से पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पंजाब के 15 अंक है, जबकि राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है। पंजाब के साथ केकेआर (13 अंक) भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया
KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने
IPL 2026: RR के खिलाफ ‘डक’ पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड!

