Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान ने की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी वनडे टीम की घोषणा, राशिद खान की हुई वापसी लेकिन यह मैच विनर हुआ स्क्वॉड से बाहर

Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 12 सितंबर को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस तीन मैच की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान टीम की ओर से इब्राहिम जादरान को खेलते हुए देखा नहीं जाएगा।

बता दें, इब्राहिम जादरान इस समय चोटिल है और इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान टीम में आगामी वनडे सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा मुजीब उर रहमान को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि अफगानिस्तान टीम में बेहतरीन खिलाड़ी Darwish Rasooli की वापसी हुई है। Darwish Rasooli ने अफगानिस्तान की ओर 7 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 51 रन बनाए हैं।

यही नहीं अफगानिस्तान की ओर से दो टेस्ट खेल चुके अब्दुल मलिक की भी टीम में वापसी हुई है। अब्दुल मलिक ने दो टेस्ट की चार पारी में सिर्फ 22 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आगामी वनडे सीरीज में राशिद खान की भी वापसी हुई है। आयरलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में राशिद खान भाग नहीं ले पाए थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

ACB के मुख्य चयनकर्ता Ahmad Shah Sulimankhil ने कहा कि, ‘मुजीब उर रहमान अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और इसी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। चोटिल होने की वजह से इब्राहिम जादरान भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को मिस करेंगे। हालांकि अब्दुल मलिक और Darwish Rasooli की टीम में वापसी हुई है। अल्लाह मुहम्मद गजनफर भी टैलेंटेड खिलाड़ी है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो मुजीब को इस सीरीज में कवर करेंगे।’

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए क्रिकेट के इतिहास में यह बहुत ही शानदार उपलब्धि है कि हम दक्षिण अफ्रीका को पहली बार होस्ट कर रहे हैं। यह टीम सच में टॉप क्वालिटी की है और उनके खिलाफ वनडे सीरीज खेलना सच में कमाल की बात होगी। पिछले दो से तीन सालों में हमारा प्रदर्शन आईसीसी इवेंट्स में धमाकेदार रहा है और हम अब द्विपक्षीय सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।’

यह रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...