Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को होस्ट करने के लिए है तैयार, ग्रेटर नोएडा हो सकता है उनका होम वेन्यू

अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को होस्ट करने के लिए है तैयार, ग्रेटर नोएडा हो सकता है उनका होम वेन्यू

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

इस साल सितंबर महीने में अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भारत के ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होस्ट करेगी। बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई मुकाबले भारत में पहले खेले जा चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी जब भी अफगानिस्तान के खिलाड़ी भाग लेते हैं तब तमाम क्रिकेट फैंस को उनके लिए जमकर चीयर करते हुए देखा जाता है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड टीम अक्टूबर और नवंबर महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह तीनों ही मुकाबले भारत में आयोजित किया जा सकते हैं।

ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के लिए 3 होम वेन्यू पक्के किए हैं जो ग्रेटर नोएडा, कानपुर और लखनऊ है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का मुकाबला नोएडा में खेला जाता है तो अफगानिस्तान टीम यहां 4 साल के पास वापसी करेगी। उन्हें जुलाई महीने में बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज को होस्ट करना था लेकिन नॉर्थ इंडिया में ज्यादा गर्मी होने की वजह से इस सीरीज को रद्द कर दिया गया।

सूत्र ने कहा कि, ‘2021 में जब काबुल में बदलाव आया और तालिबान ने जगह ली तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पहला क्रिकेट बोर्ड था जिसने अफगानिस्तान को सपोर्ट किया।’

अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और बेहतर हुआ है

बता दें, अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को मात दी। यही नहीं टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को भी हराया था। हालांकि अफगानिस्तान को सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस पूरे टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

আরো ताजा खबर

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...