Skip to main content

ताजा खबर

अपने IPL मेगा ऑक्शन को देख आपा खो बैठे थे Anshul Kamboj, टीम बस में मचाया था जमकर हल्ला

Anshul Kamboj (Image Credit- Instagram)

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर Anshul Kamboj ने सुर्खियां बटोरी थी, उसके कुछ दिनों बाद ही इस खिलाड़ी की IPL मेगा ऑक्शन में बल्ले-बल्ले हो गई। वहीं अब अंशुल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके IPL ऑक्शन से जुड़ा है और ये वीडियो उनका नई आईपीएल टीम ने शेयर किया है।

रणजी ट्रॉफी में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है

Anshul Kamboj हरियाणा की टीम से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, वहीं हाल ही में हुए रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में इस खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जहां हरियाणा बनाम केरल के रणजी मैच के दौरान अंशुल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत बड़ा कारनामा किया था, जहां इस गेंदबाज ने एक पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे। वैसे MI टीम से खेलते हुए अंशुल अपनी रफ्तार का जादू दिखा चुके हैं, अब अगले साल से वो CSK टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर इस बार CSK के हाथ से दीपक चाहर चले गए हैं, लेकिन टीम ने खलील अहमद के अलावा मुकेश चौधरी और सैम करन जैसे गेंदबाजों को अपने नाम किया है।

खुद का ऑक्शन देख हद से ज्यादा खुश हो रहे थे Anshul Kamboj

*Anshul Kamboj को CSK टीम ने 3 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है।
*अब चेन्नई ने इस गेंदबाज का वीडियो शेयर किया है, जो हरियाणा टीम बस का है।
*वीडियो में अंशुल देख रहे थे साथी खिलाड़ियों के साथ अपना मेगा ऑक्शन LIVE।
*CSK में जाने के बाद खिलाड़ियों ने मचाया हल्ला और अंशुल की खुशी देखने लायक थी।

Anshul Kamboj के मेगा ऑक्शन के दौरान का वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

CSK टीम ने ये पोस्ट शेयर किया था गेंदबाज को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

एक नजर डालते हैं नई CSK टीम पर

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल।

আরো ताजा खबर

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...