Skip to main content

ताजा खबर

अपने खास साथी के साथ वक्त बिता कर, Ishan Kishan रखते हैं टेंशन को दूर

अपने खास साथी के साथ वक्त बिता कर Ishan Kishan रखते हैं टेंशन को दूर

Ishan Kishan (Photo Source: Instagram)

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी लंबा वक्त हो गया है,  ऐसे में ये खिलाड़ी वापसी कड़ी तैयारियों में जुटा है। साथ ही ईशान खुद को खुश रखने की पूरी कोशिश में भी लगे हैं, जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है उनके फैन्स को।

आज की तारीख खास है Ishan Kishan के लिए

जी हां, आज की तारीख यानी की 10 दिसंबर Ishan Kishan के लिए काफी खास है, जहां इसी दिन ईशान ने एक खास लिस्ट में अपनी जगह को पक्का किया था। दरअसल, ईशान किशन ने 10 दिसंबर 2022 के दिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था और दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम लिखवाया था।

तो कुछ ऐसे अपनी टेंशन को दूर रखते हैं Ishan Kishan

*Ishan Kishan ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर।
*जहां इस प्यारे से वीडियो में ईशान अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान ये डॉग दिखा रहा है ईशान के प्रति अपना प्यार और उनके चेहरे को चाट रहा है।
*कुछ इस तरह से टेंशन से दूर रहता है टीम इंडिया से बाहर चल रहा ये धाकड़ बल्लेबाज।

Ishan Kishan की ये तस्वीर आप लोग भी देखो

अपने खास साथी के साथ वक्त बिता कर, Ishan Kishan रखते हैं टेंशन को दूर

Ishan Kishan (Photo Source: Instagram)

मुंबई टीम से नाता टूट गया है इस खिलाड़ी का

दूसरी ओर IPL में ईशान किशन का अब मुंबई टीम से नाता टूट गया है, जहां MI ने इस खिलाड़ी को ना रिटेन किया था और ना ही मेगा ऑक्शन में खरीदा था। जिसके बाद इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में SRH टीम ने खरीदा है, जिसे देख फैन्स भी काफी खुश हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही ईशान ने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने मुंबई टीम के साथ अपना सफर दिखाया था। वैसे कई सीजन से ईशान अपने नाम की मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में सभी को पता था कि मुंबई टीम से उनका पत्ता कटने वाला है।

एक नजर डालते हैं ईशान किशन के इस वीडियो पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...