Skip to main content

ताजा खबर

अच्छी तरह से जानता था कि वहाब किसी भी तरह से रिजल्ट देने में सक्षम नहीं है: सरफराज नवाज 

Wahab Riaz (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक्शन में नजर आया है। बता दें कि पीसीबी ने मैन्स टीम के सेलेक्टर पद पर काम कर रहे पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को बर्खास्त कर दिया है।

तो वहीं इस घटना के बाद पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी सरफराज नवाज का बड़ा बयान सामने आया है। नवाज का कहना है कि उन्होंने पहले ही जका अशरफ और मोहसिन नकवी को सलाह दी थी कि वह इस पद के लिए वहाब को नियुक्त ना करें। नवाज का कहना है कि उन्हें पता था कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए उपयुक्त नहीं है।

सरफराज नवाज ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पीसीबी द्वारा वहाब रियाज को सेलेक्टर पद से हटाने के बाद, पाकिस्तान के एक लोकल न्यूज चैनल के हवाले से सरफराज नवाज ने कहा- मेरे पास वहाब रियाज के संदिग्ध अतीत और एक क्रिकेट प्रशासक के रूप में उनकी क्षमताओं की कमी के संबंध में जका अशरफ और मोहसिन नकवी को पत्र लिखने का रिकॉर्ड है।

मेरे सुझाव पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मैं अच्छी तरह से जानता था कि वहाब किसी भी क्षमता में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं है फिर भी उन्हें चयनकर्ता, सलाहकार और प्रबंधक बनाया गया। सभी लेवल पर फेल साबित हुए हैं।

तो वहीं आगे नवाज ने टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर कहा- मोहम्मद रिजवान ने खैबर पख्तूनवा (KPK) को सभी घरेलू तियोगिताओं में जीत दिलाने में मदद करके अपनी कप्तानी की साख साबित की है।

जबकि मुल्तान सुल्तांस के कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन वर्षों से लगातार अच्छा रहा है। वह कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त हैं। बाबर आजम का आत्मविश्वास कम है। कप्तानी के पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए।

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं केन विलियमसन? आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Kane Williamson Net Worth 2026: Salary, IPL Earnings & Assets (image via getty) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक...

SL vs IND 2026: चोटिल शुभमन गिल पर टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में श्रीलंका...

श्रीलंका दौरे से पहले भारत की बड़ी मुश्किलें, प्रैक्टिस मैच में जायसवाल की पारी 2 गेंद में ही खत्म

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री!

SL vs IND 2026: Sri Lanka Cricket announces free entry for India Test series (image via getty) स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने और बड़े स्तर के इंटरनेशनल क्रिकेट को...