Skip to main content

ताजा खबर

“अचानक राहुल भाई ने मुझसे कहा अक्षर, पैड अप करो”- तो इसलिए अक्षर को वर्ल्ड कप फाइनल में किया गया था प्रोमोट

अचानक राहुल भाई ने मुझसे कहा अक्षर पैड अप करो- तो इसलिए अक्षर को वर्ल्ड कप फाइनल में किया गया था प्रोमोट
Axar Patel (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारत ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का विकेट गंवा दिया था। फिर, 5वें ओवर में सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट चुके थे। 4.3 ओवर में भारत का स्कोर 34/3 था। उसके बाद, यह राहुल द्रविड़ थे जो एक “मास्टरस्ट्रोक” लेकर आए जिससे भारत की लड़खड़ाती हुई पारी को सम्भलने का मौका मिला।

आपको बता दें कि, उस मैच में अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया गया, लेकिन यह भारत का शुरुआती प्लान नहीं था। दरअसल भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खुलासा करते हुए बताया है कि भारत के 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद वास्तव में क्या हुआ था।

अक्षर पटेल ने बताया क्यों उन्हें फाइनल मैच में किया था गया था प्रोमोट

स्टार स्पोर्ट्स पर दिनेश कार्तिक से बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि, “मैंने सोचा था कि मैं निचले क्रम में जाऊंगा। लेकिन जब हमने तीन विकेट जल्दी खो दिए तो अचानक राहुल भाई ने मुझसे कहा, ‘अक्षर, पैड अप करो।’ मुझे अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचने का मौका भी नहीं मिला, इसलिए यह मेरे लिए काम आया।”

उसके बाद अक्षर क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के लिए गए। जिन्होंने पहले ओवर में ही तेज शुरुआत करने के बाद अपनी बल्लेबाजी में “धीमा-लेकिन-स्थिर” बनाए रखा। स्कोरबोर्ड को चालू रखने के लिए अक्षर ने कुछ बड़े शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी संभाली। उस मैच में अक्षर पटेल ने 4 छक्के और 1 चौका लगाकर 31 गेंदों में 47 रन बनाए और अर्धशतक बनाने से चूक गए।

हालांकि, अक्षर पटेल ने वही किया जिसके लिए उन्हें भेजा गया था। उन्होंने कोहली के साथ 72 रन की साझेदारी करके भारत को 13.3 ओवर में 106/4 पर पहुंचा दिया। भारत ने अंत में 20 ओवर में 176/7 स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 169/8 पर समाप्त हुई। भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...