Skip to main content

ताजा खबर

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में संन्यास लेना का फैसला सही है

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस फाइनल मैच में सभी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

हालांकि मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें, विराट कोहली टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस शानदार टूर्नामेंट को अपने नाम किया। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20 में संन्यास लेने का फैसला सही था।

1- रोहित और विराट की टी20 टीम में जगह को लेकर हमेशा ही काफी बातचीत हुई है

Rohit Sharma Virat Kohli
Rohit Sharma Virat Kohli rahul dravid

टी20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 सीजन में तमाम फैंस भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन से निराश थे। विराट कोहली की भारतीय टीम में टी20 क्रिकेट में जगह को लेकर हमेशा ही आलोचना हुई है।

वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने अपना-अपना पक्ष रखा था। इस पूरे टूर्नामेंट में भी विराट कोहली की ओपनिंग में जगह को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि फाइनल में अनुभवी बल्लेबाज ने 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

इस समय भारतीय टीम के पास ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है और यही वजह है कि कोहली और रोहित का टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला सही था।

2- विराट और रोहित अब उच्च स्तर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को समाप्त कर सकते हैं

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में संन्यास लेना का फैसला सही है
Rohit Sharma Virat Kohli

बता दें, रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की ओर से सभी अंतरराष्ट्रीय टी20 वर्ल्ड कप में भाग लिया है। वहीं विराट कोहली ने 6 सीजन में भाग लिया और हर संस्करण में अपनी छाप छोड़ी।

यही नहीं दोनों ने भारतीय टीम को 11 साल के बाद आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी भी जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है और इसके बाद यह दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

3- युवा खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए है पूरी तरह से तैयार

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में संन्यास लेना का फैसला सही है
Yashasvi Jaiswal

विराट कोहली भले ही 35 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस अभी भी उच्च स्तर की है। फिटनेस के मामले में कोई भी के क्रिकेटर उनसे बेहतर नहीं है। रोहित शर्मा की उम्र 37 साल की है और वो भी बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भविष्य में भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इन दोनों के अलावा टीम के पास ऋतुराज गायकवाड भी है और अभिषेक शर्मा भी जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ने में सक्षम है।

इन सभी खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ी है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...