Skip to main content

ताजा खबर

अचानक अपनी काउंटी टीम का Ajinkya Rahane ने छोड़ा साथ, बल्लेबाज के साथ हुई बहुत बड़ी बात

अचानक अपनी काउंटी टीम का Ajinkya Rahane ने छोड़ा साथ, बल्लेबाज के साथ हुई बहुत बड़ी बात

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

भले ही अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane का टेस्ट क्रिकेट के लिए अब टीम इंडिया में चयन नहीं होता है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी खुद को साबित करने में लगा है। जहां अजिंक्य रहाणे काफी दिनों से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन अब उनको अचानक भारत लौटना पड़ रहा है और उनके काउंटी क्रिकेट से बाहर होने की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जमकर बोला था Ajinkya Rahane का बल्ला

जी हां, इंग्लैंड में जारी काउंटी क्रिकेट में Ajinkya Rahane का बल्ला जमकर बोला था, पहले इस खिलाड़ी ने वाइट बॉल के खिलाफ रन बनाए थे। उसके बाद बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी की थी, इस दौरान रहाणे Leicestershire टीम का हिस्सा थे। जहां उन्होंने पहले वनडे कप टूर्नामेंट के 10 मैचो में 378 रन बनाए थे, वहीं काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 की 6 पारियों में उन्होंने 202 रन बनाए थे और इसमें एक शतक भी शामिल था।

Ajinkya Rahane को अचानक छोड़नी पड़ी अपनी काउंटी टीम

*बल्लेबाज Ajinkya Rahane को बीच सीजन में छोड़ना पड़ा अपनी काउंटी टीम का साथ।
*कई सारी चोट से जूझ रहे हैं रहाणे, इसलिए अब वो नहीं होंंगे Leicestershire का हिस्सा।
*Leicestershire टीम ने इंस्टाग्राम के जरिए बल्लेबाज को लेकर शेयर की ये जानकारी।
*रहाणे ने भी पोस्ट शेयर कर लिखा- Leicestershire टीम के साथ शानदार समय बिताया।

इंस्टा पर Ajinkya Rahane ने टीम के लिए खास पोस्ट किया शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

Leicestershire की तरफ से बल्लेबाज के लिए पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leicestershire CCC 🏏 (@leicsccc)

A post shared by Leicestershire CCC 🏏 (@leicsccc)

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था?

वहीं अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, ये टेस्ट मैच उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद रहाणे की भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई, ऐसे में आगे भी उनका इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। टेस्ट टीम में अब ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी अपनी जगह पक्की कर रहे हैं, जिसे देखते हुए रहाणे और पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की शायद ही वापसी हो।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी को एक गेंदबाज के तौर पर करना चाहती है इस्तेमाल, भारतीय कोच ने बताए भविष्य के प्लान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित...

ZIM vs IND, 2nd T20I: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने फील्डिंग चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव; देखें प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 2nd T20I: Zimbabwe opted to bowl first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में, 25 जुलाई को जिम्बाब्वे...

वर्ल्ड कप 2027 की रेस से मोहम्मद शमी बाहर? पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ टीम मैनेजमेंट के बर्ताव पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने...

“इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा” – जॉस बटलर को मिला रोहित शर्मा की साइंड जर्सी का खास तोहफा

Jos Buttler receives Rohit Sharma’s signed jersey (image via X) एक दिल छू लेने वाले पल में, इंग्लैंड के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान...