Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 27, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 27 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Top Cricket World News (Photo Source: X/Twitter)

1. टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को नंबर-4 पर देखना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि स्टीव स्मिथ को अगली टेस्ट सीरीज में चौथे नंबर पर वापस आना चाहिए, जो भारत के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज एक ओपनर के रूप में सुधार करेंगे, लेकिन स्मिथ नंबर चार पर ज्यादा अच्छा करेंगे।  (पढ़ें पूरी खबर)

2. जय शाह की छवि खराब करने के लिए क्रिकेट के ‘Old Powers’ को सुनील गावस्कर ने लगाई फटकार

जय शाह पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने बार्कले को तीसरे कार्यकाल पर विचार न करने के लिए मजबूर किया है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस मामले पर खुलकर बात की और जय शाह की छवि खराब करने के लिए क्रिकेट के ‘Old Powers’ को जिम्मेदार ठहराया। गावस्कर ने इस बात पर भी जोर दिया कि जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने से वर्ल्ड कप क्रिकेट पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसा कि भारतीय क्रिकेट पर पड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. Indian Squad for Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI ने मंगलवार (27 अगस्त) को अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस मेगा टूर्नामेंट (महिला T20 वर्ल्ड कप 2024) के लिए हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया टीम में नामित विकेटकीपर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करने वाली है ‘बड़ी सर्जरी’, इन खिलाड़ियों को लात मारकर टीम से निकाला जाएगा!

वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद यह तो साफ है तो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्तर नीचे गिरते जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब “बड़ी सर्जरी” की जरूरत है यह बात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोली। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अब समझ में आया है कि पाकिस्तान टीम के पास टैलेंटेड खिलाड़ियों के चयन के लिए लोग और डेटा नहीं हैं जिसके वजह से राष्ट्रीय टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “मेरा औसत 55 का है, मुझे सच में रेड-बॉल…”, रिंकू सिंह ने जताई भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा

रिंकू सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा व्यक्त की है। बल्लेबाज का कहना है कि देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना उनका सपना है। उन्होंने यह भी बताया कि हर क्रिकेटर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है, लेकिन उनका ध्यान रेड-बॉल क्रिकेट पर भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. Duleep Trophy 2024-25: पहला राउंड नहीं खेलेंगे सिराज और उमरान मलिक, BCCI ने रवींद्र जडेजा को किया रिलीज

बीसीसीआई ने मंगलवार (27 अगस्त) को दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए टीमों में कुछ बदलाव की घोषणा की। बोर्ड ने रवींद्र जडेजा को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। ऑलराउंडर के नहीं खेलने का कारण नहीं बताया गया है। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक बीमार रहने के कारण पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद नवदीप सैनी और गौरव यादव को स्क्वॉड में जगह मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. LSG ओनर संजीव गोयनका से मिले केएल राहुल, इस मुलाकात के क्या हैं मायने, समझिए ?

केएल राहुल (KL Rahul) के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल (IPL) के अपने दो शुरुआती सीजन में शानदार खेल दिखाया और प्लेऑफ तक का सफर तय किया। लेकिन IPL 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स और केएल राहुल दोनों के लिए चीजें सही नहीं गई। टूर्नामेंट के दौरान फ्रेंचाइजी ओनर संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच गहमागहमी और तनातनी देखने को मिली थी। हालांकि, इस बीच खबर है कि केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन को लेकर एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका से मुलाकात की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. चेन्नई में महाराजा की तरह हुआ Jasprit Bumrah का स्वागत, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Jasprit Bumrah काफी दिनों से 22 गज से दूर हैं, टी20 वर्ल्ड कप के बाद से गेंदबाज ने टीम इंडिया से अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में ये खिलाड़ी अपने एड शूट और इवेंट निपटा रहा है, इस बीच एक इवेंट से बुमराह का वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में गेंदबाज का गजब तरीके से स्वागत हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. सोशल मीडिया पर अब ‘प्यार’ का पाठ पढ़ा रही हैं Natasa Stankovic, वायरल हुई नई इंस्टा स्टोरी

भले ही Natasa Stankovic और हार्दिक पांड्या अलग हो गए हैं, लेकिन नताशा आज भी इस तरह के पोस्ट शेयर करती है जो उनके रिश्ते और प्यार से जुड़े हैं। इसी कड़ी में अब नताशा ने एक नई इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है और स्टोरी प्यार को लेकर है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. लंबे समय बाद अपने जिगरी दोस्त से मिले Praveen Kumar, साथ में देखने पहुंचे थे खास टूर्नामेंट

एक समय था जब Praveen Kumar अपनी स्विंग से दिग्गज बल्लेबाजों के होश उड़ देते थे, जैसा आगाज प्रवीण ने अपने करियर का किया था उसी तरह का अंत वो 22 गज पर नहीं कर पाए। उनके करियर में चोट ने उनको काफी परेशान किया, दूसरी ओर दोस्ती निभाने में ये पूर्व तेज गेंदबाज हमेशा से आगे रहा है और हाल ही में प्रवीण कुमार की अपने खास दोस्त से मुलाकात हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...