Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 20 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 20 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli and Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)

1) Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

क्षाबंधन के मौके पर आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) ने एक खास मैसेज फैंस के साथ साझा किया है। आरसीबी के इस मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और श्रेयंका पाटिल की फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपने बैट को बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) शान मसूद एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट को अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से है तैयार

पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। बता दें, यह मुकाबला 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करते हुए नजर आएंगे।

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी (पढ़ें पूरी खबर)

3) कैसे रिवर्स स्विंग के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक को सचिन तेंदुलकर ने किया बेहतर? जाने खुद गॉड ऑफ़ क्रिकेट से

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रिवर्स स्विंग के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक को बेहतर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि वो टेनिस गेंद पर टेप लगाकर अभ्यास करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वो काफी बारीकी से इस चीज को देखते थे की गेंद किस साइड ज्यादा चमक रही है और उसके बाद ही वो शॉट्स खेलते थे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

एमएस धोनी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। टेबल पर रखी चीजों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सभी लोग एकसाथ खाने का लुप्त उठा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) रक्षाबंधन के खास दिन पर सूर्यकुमार यादव ने बहन Dinal Yadav को कुछ इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन Dinal Yadav के साथ की एक वीडियो साझा की है। इसमें सूर्यकुमार यादव और उनकी बहन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टोरी साझा की है, साथ में लिखा है, ‘हैप्पी रक्षाबंधन, Madness टॉप लेवल।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) अगर KKR ने रिलीज किया तो RCB के लिए खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने की इच्छा जताई है, अगर आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) उन्हें रिलीज करती है तो। साथ ही 26 वर्षीय रिंकू विराट कोहली की वजह से भी आरसीबी के लिए आईपीएल में क्रिकेट खेलना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के कुछ फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। कई बार तो गेंदबाज विराट को गेंदबाजी करने से भी कतराते हैं। दूसरी ओर, हाल में ही न्यूजीलैंड की एक महिला क्रिकेटर जिसका नाम Xara Jetly है, वह विराट कोहली को गेंदबाजी करने की इच्छा जताती हुई नजर आई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) रोहित शर्मा को लेकर ये क्या बोल गए विक्रम राठौर, कहा- वे कभी अपने गेम प्लान…

हाल में ही विक्रम राठौर ने ‘Find a Way with Taruwar Kohli पाॅडकास्ट पर कहा- वह (रोहित) भूल सकता है कि उसने टॉस के समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वह टीम बस में अपना फोन और आईपैड भूल सकता, लेकिन वह अपना गेम प्लान कभी नहीं भूलता। वह इसमें बहुत चालाक है और बहुत चतुर रणनीतिज्ञ है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) सुनील गावस्कर और जय शाह की बीच हो सकती है लड़ाई!, विराट कोहली-रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दौर के मैचों में खेलना चाहिए था। पांच सितंबर से शुरू होने वाले पहले दौर के मैचों के लिए घोषित चार टीमों में कई खिलाड़ियों के नाम शामिल थे, लेकिन इन दोनों स्टार बल्लेबाजों को शामिल नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला आराम

हाल ही में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 से अपने नाम किया। अब टेस्ट सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। अब आगामी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी रोवमन पॉवेल को सौंपी गई है, जबकि रोस्टन चेस को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

रोवमन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, फैबियन एलन, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ओबेड मैकॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड  (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...